{"_id":"66a3ccd640b2774c6d08e535","slug":"laughter-chefs-unlimited-entertainment-no-1-non-fiction-tv-show-1st-august-thursday-and-friday-at-10-00-pm-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"LCUE: 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' बना नंबर वन नॉन-फिक्शन शो, धर्मेंद्र का दिखेगा पंजाबी स्वैग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
LCUE: 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' बना नंबर वन नॉन-फिक्शन शो, धर्मेंद्र का दिखेगा पंजाबी स्वैग
Fri, 26 Jul 2024 09:51 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 26 Jul 2024 09:51 PM IST
सार
'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' की डिमांड को देखते हुए यह शो अब 1 अगस्त से हर गुरुवार और शुक्रवार को रात 10:00 बजे कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी अपने पंजाबी स्वैग से माहौल को और भी मजेदार बनाएंगे।
विज्ञापन
'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक महीने पहले, कलर्स ने अपने पहले कॉमेडी शो, 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' से पर्दा उठाया था, जो यह एक ऐसा शो बन चुका है, जिसने यह साबित कर दिया है कि हंसी वास्तव में सफलता के लिए सबसे अच्छा डोज है। इस शो को टेलीविजन पर नंबर वन नॉन-फिक्शन शो का ताज पहनाया गया है। इस शो को तकरीबन 13.6 करोड़ दर्शकों ने देखा है और इसके लाफ्टर डोज का मजा लिया है। इस शो को सोशल मीडिया पर 978 मिलियन लोगों ने पसंद किया है। डिजिटल पर 2.2 बिलियन इम्प्रेशंस और 966 मिलियन व्यूज के साथ, यह साफ हो गया है कि दर्शक शो के मजेदार कंटेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए, इस शो को कलर्स पर दो दिन दिखाया जाएगा।
इस दिन देख सकेंगे शो
दर्शकों की जबरदस्त मांग को देखते हुए, कलर्स ने इस शो को 1 अगस्त से हर गुरुवार और शुक्रवार को रात 10:00 बजे प्रसारित करने का फैसला किया है। नए टाइम स्लॉट के साथ इस शो के प्रसारण की घोषणा की है, जो सप्ताहांत से पहले दर्शकों के लिए और अधिक मनोरंजन पेश करेगा। यह डाटा टीवी और जियो सिनेमा की दर्शकों की संख्या और BARC डेटा पर आधारित है। जनरल एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा, "हम, कलर्स में 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के लिए आए अपार प्यार से बेहद खुश हैं। एक दशक से हमने कॉमेडी शो को उभरते हुए नहीं देखा है, और हम रोमांचित हैं कि यह शो हमारे दर्शकों को पसंद आ रहा है। कॉमेडी का यह शो जुड़ाव का एक ऐसा माहौल भी तैयार कर रहा है, जो उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए नए-नए अवसर तलाशने वाले विज्ञापनदाताओं के लिए आकर्षक है। चूंकि यह शो लंबे समय तक चलने के साथ भारत के मनोरंजन का एक अहम हिस्सा बनने की राह पर है, इसलिए हम अपने दर्शकों के साथ तालमेल बिठाने वाले नए-नए शो पेश करने और नयापन लाने के लिए उत्साहित हैं।"
दर्शकों को एक-एक एपिसोड में हंसाते हुए, इस अनोखे शो में शौकिया शेफ की भूमिका निभाने वाले मशहूर मनोरंजनकर्ता शामिल हैं, जो मजेदार कहानियों, चुटकुलों और खाना पकाने की अनोखी कलाओं के साथ अच्छा समय बिताते हैं। इस शो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का स्वागत करते हुए हंसी का पूरा मजा लिया जाएगा, जो अपने सदाबहार पंजाबी स्वैग से माहौल को और भी मजेदार बना देंगे।