फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lakshman Sunil Lahri not happy with ranbir kapoor as ram in ramayana gives advice

'रामायण' में राम को देखकर परेशान हुए टीवी शो के लक्ष्मण! रणबीर कपूर को लेकर दे डाली ये सलाह

Sat, 04 Apr 2026 01:59 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 04 Apr 2026 01:59 PM IST
सार

Ramayana: फिल्म 'रामायण' से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सामने आया है। इस लुक से टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी खुश नहीं हैं।

विज्ञापन
Lakshman Sunil Lahri not happy with ranbir kapoor as ram in ramayana gives advice
रणबीर कपूर, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को दिखाया गया है। कई लोगों को भगवान राम के रोल के लिए रणबीर की कास्टिंग पसंद नहीं आई है। इन्हीं लोगों में एक्टर सुनील लहरी भी शामिल हैं। सुनील लहरी ने रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

टीजर से खुश नहीं सुनील लहरी
कई दर्शकों ने 'रामायण' के टीजर के वीएफएक्स की आलोचना की है। हालांकि डीएनए के साथ बातचीत में सुनील लहरी ने वीएफएक्स की आलोचना करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह तो बस एक झलक है। उन्होंने कहा 'कुछ बातें ऐसी हैं जिन्होंने मुझे थोड़ा परेशान किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Lakshman Sunil Lahri not happy with ranbir kapoor as ram in ramayana gives advice
रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
राम के रोल के लिए कैसा हो एक्टर?
सुनील लहरी ने रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाया था, जो 1987 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम का रोल किया था। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में यह रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इस पर सुनील ने कहा, 'रणबीर ठीक-ठाक लग रहे हैं, लेकिन उनमें वह मासूमियत थोड़ी कम है। अरुण (गोविल) में जो धैर्य, शांति और मासूमियत थी, वह यहां नजर नहीं आ रही। मगर, मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपनी एक्टिंग से इस रोल के साथ पूरा न्याय करेंगे।'

रणबीर कपूर के परिवार के इस सदस्य को है 'रामायण' में दिलचस्पी, शूट के बाद एक्टर सुनाते थे कहानी

विज्ञापन

Lakshman Sunil Lahri not happy with ranbir kapoor as ram in ramayana gives advice
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
राम के रोल को लेकर दी यह सलाह 
सुनील ने आगे कहा 'वह थोड़े सख्त लग रहे हैं। उन पर लक्ष्मण या भरत का रोल ज्यादा जंचेगा। ऐसे रोल के लिए हमेशा किसी नए चेहरे को कास्ट करना बेहतर होता है। कोई नया एक्टर जिसकी कोई पहले से बनी-बनाई इमेज या कोई विवाद न हो।'

कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed