{"_id":"667bc9cde331a8fd240fb18d","slug":"kumar-sanu-is-going-to-seek-legal-assistance-in-protecting-his-personality-rights-says-ai-is-dangerous-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumar Sanu: अमिताभ की राह चले कुमार सानू, बिना उनकी मर्जी के गायक की आवाज नहीं कर पाएंगे कॉपी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kumar Sanu: अमिताभ की राह चले कुमार सानू, बिना उनकी मर्जी के गायक की आवाज नहीं कर पाएंगे कॉपी
Wed, 26 Jun 2024 01:27 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:27 PM IST
सार
कुमार सानू भी अमिताभ बच्चन की तरह ही अपनी आवाज और स्टाइल को लेकर बहुत सजग हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे भी कोर्ट जाकर अपनी आवाज का कॉपीराइट करवाएंगे। उनसे पहले अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने भी अपनी आवाज और स्टाइल को सुरक्षित रखने के लिए कानून की मदद ली थी।
विज्ञापन
कुमार सानू
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक की फिल्मों में गाने गाये हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कुमार सानू को लोग सानू दा के नाम से भी बुलाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गायक ने खुलासा किया है कि वे गायकी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दखलंदाजी से खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं वे नहीं चाहते हैं कि बिना उनकी मर्जी के उनकी आवाज का इस्तेमाल हो, इसलिए वे ठोस कदम उठाने जा रहे हैं।
कानून की लेंगे मदद
कुमार सानू भी अमिताभ बच्चन की तरह ही अपनी आवाज और स्टाइल को लेकर बहुत सजग हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे भी कोर्ट जाकर अपनी आवाज का कॉपीराइट करवाएंगे। उनसे पहले अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने भी अपनी आवाज और स्टाइल को सुरक्षित रखने के लिए कानून की मदद ली थी। कुमार सानू कहते हैं, 'मैं हाल ही में कई संगीत कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अमेरिका गया था। मेरा अगला कदम अदालत का दरवाजा खटखटाना और इस तरह का आदेश लेना कि जिससे कोई मेरी आवाज का दुरूपयोग नहीं कर सके'।
Mr.Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' के दशहरे पर रिलीज होने की चर्चा, बॉक्स ऑफिस पर होगा रजनीकांत की फिल्म से मुकाबला!
विज्ञापन
एआई खतरनाक है
गायक अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'आज एआई का बोलबाला है। किसी भी सिंगर की आवाज में कोई भी गाना रिकॉर्ड कर ले यह सही नहीं है। कोई भी किसी का डुप्लीकेट बन जाए तो यह गलत है। मुझे खुद को सुरक्षित रखने के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह करने के लिए मैं तैयार हूं। एआई काफी खतरनाक है'।
Nana Patekar: नाना पाटेकर को एक बच्चे की तरह लगते हैं शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन को लेकर किया ये दिलचस्प खुलासा
ओरिजनल की बात ही कुछ और है
पुराने गानों को रिमिक्स करके नए कवर के साथ फिर से रिलीज किया जा रहा है। इस विषय में बात करते हुए कुमार सानू कहते हैं, 'देखिए गानों को रिमिक्स करना अनुचित नहीं है, लेकिन जब ओरिजनल गायक जिंदा हैं और वे अपने गानों को गा सकते हैं तब किसी और से गाने को गवाना सही नहीं है। ओरिजनल की बात ही कुछ और है ये पता नहीं फिल्म मेकर्स कब समझेंगे'।