Sekhar Kammula: 'कुबेर' के बाद इस सुपरस्टार के साथ लव स्टोरी फिल्म बनाना चाहते हैं शेखर कम्मुला, जताई इच्छा
Sekhar Kammula On Love Story: निर्देशक शेखर कम्मुला इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'कुबेर' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने एक ग्लैमरस लव स्टोरी फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है।
विस्तार
फिल्म 'कुबेर' सिनेमाघरों में लगी है। रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के निर्देशक शेखर ने इच्छा जताई है कि वे ग्लैमरस लव स्टोरी बनाना चाहते हैं। इसमें वे एक साउथ सुपरस्टार को लेना चाहते हैं। जानिए कौन हैं वो?
इस साउथ सुपरस्टार के साथ बनाना चाहेंगे लव स्टोरी
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक शेखर लव स्टोरी फिल्म बनाना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर वे फिर से लव स्टोरी बनाना चाहते हैं तो वे किसे इसके लिए चुनेंगे? इस पर निर्देशक ने बिना झिझके जवाब दिया कि वे विजय देवरकोंडा के साथ ग्लैमरस लव स्टोरी बनाना चाहते हैं।
शेखर कम्मुला की फिल्म में काम कर चुके हैं विजय
बता दें कि विजय देवरकोंडा ने शेख कम्मुला की साल 2012 में आई फिल्म 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' में एक छोटा सा रोल किया था। हालांकि, यह रोल बहुत छोटा था। स्क्रीन पर वह विजय की शुरुआती अपीयरेंस में एक रही। शेखर और विजय, दोनों ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। ऐसे में दोनों साथ में फिल्म बनाएं, इसका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है।
Nani: 'Hit 3' के निर्माताओं के खिलाफ साहित्यिक चोरी का मामला दर्ज? जानिए क्या है पूरा मामला
'कुबेर' का कलेक्शन
फिल्म 'कुबेर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से टकराव के बावजूद फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की। दूसरे दिन कल शनिवार को फिल्म ने 10.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज रविवार की छुट्टी का भी फिल्म पूरा लाभ लेगी, इसकी पूरी उम्मीद है। शुरुआती आंकड़ों से लग रहा है कि यह फिल्म तीसरे दिन ही अर्धशतक लगा देगी।