फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Korean Actress Lee Si young Shares News of Second Pregnancy Becomes Single Mother Through IVF

Lee Si young: 43 साल की कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग ने साझा की प्रेग्नेंसी की खबर, IVF के जरिए बनीं सिंगल मदर

Tue, 08 Jul 2025 06:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 08 Jul 2025 06:32 PM IST
सार

मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की। वह 43 साल की उम्र में दोबारा मां बन रही हैं? आईवीएफ के जरिए सिंगल मदर बनने का फैसला इस कोरियन एक्ट्रेस ने लिया है। आखिर यह फैसला क्यों लिया? इस बारे में विस्तार से अपनी पोस्ट में जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
Korean Actress Lee Si young Shares News of Second Pregnancy Becomes Single Mother Through IVF
कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग - फोटो : इंस्टाग्राम@leesiyoung38

विस्तार

कोरियन टीवी सीरीज ‘स्वीट होम’ की पॉपुलर एक्ट्रेस ली सी-यंग ने फैंस के साथ मां बनने की खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने आईवीएफ प्रोसिजर के जरिए सिंगल मदर बनने का फैसला लिया है। वह दूसरी बार मां बन रही हैं। 

विज्ञापन

फैंस संग साझा की खुशखबरी

कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग ने अपने फैंस के नाम एक इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें मां बनने की बात को साझा किया। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मैं इस वक्त प्रेग्नेंट हूं। मैं आपको यह बात इसलिए बता रही हूं क्योंकि मुझे लगा कि फ्यूचर में होने वाली किसी भी गलतफहमी और अटकलों को रोकने का यह एक बेहतर तरीका है।’ इस पोस्ट में वह पूरी बात को स्पष्ट करती हैं। दरअसल, कई साल पहले उन्होंने एक आईवीएफ प्रोसेस के जरिए एंंब्रियो को फ्रीज करवाया था। इस एंब्रियो के जरिए वह दोबारा आईवीएफ से प्रेग्नेंट हुईं।   

विज्ञापन




कुछ महीनों पहले हुआ तलाक 
इस साल मार्च महीने में ली सी यंग और उनके पति का तलाक हुआ है। एक्ट्रेस के पति एक नामी होटल चैन के मालिक हैं। साल 2017 में इनकी शादी हुई थी, शादी के साल भर बाद एक बेटा भी हुआ। अब यह कोरियन एक्ट्रेस आईवीएफ की मदद से दोबारा प्रेग्नेंट हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Squid Game S3: 'मौत' के खेल ने पहले तीन दिन में ही मचाया तहलका, बना नेटफ्लिक्स का नया रिकॉर्ड

ली सी यंग का करियर फ्रंट 
कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह नेटफ्लिक्स के ‘स्वीट होम सीजन 2’ और 3 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस को अपने दमदार और एथलेटिक बॉडी के लिए काफी सराहा गया था। इस कोरियन एक्ट्रेस की भारत में भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 'स्वीट होम' कोरियन टीवी सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 이시영_Lee Si Young (actress)🇰🇷 (@leesiyoung38)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed