फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kill actor Lakshya Lalwani praised Ranbir Kapoor said he is secure and happy with his own space

Lakshya Lalwani: लक्ष्य ने रणबीर कपूर को बताया शानदार कलाकार, कहा- उन्हें नहीं होती किसी से असुरक्षा

Mon, 22 Jul 2024 03:21 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 22 Jul 2024 03:21 PM IST
सार

लक्ष्य लालवानी अपनी फिल्म 'किल' के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह शानदार एक्शन करते नजर आए हैं। हाल में ही उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Kill actor Lakshya Lalwani praised Ranbir Kapoor said he is secure and happy with his own space
लक्ष्य लालवानी-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लक्ष्य लालवानी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस एक्शन फिल्म के साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरूआत की है। फिल्म में उनके एक्शन की काफी तारीफ की जा रही है। इसे निर्माताओं द्वारा भारत की सबसे हिंसक फिल्म करार दिया गया था, जो काफी हद तक सही भी साबित होता है। इस फिल्म में लक्ष्य काफी खतरनाक अवतार में नजर आए हैं। इस फिल्म की तुलना पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' से की जा रही है, इस बीच लक्ष्य ने एनिमल के अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर बात की है।

विज्ञापन


लक्ष्य ने रणबीर को लेकर की बातचीत 
लक्ष्य लालवानी कई भारतीय टीवी धारावाहिकों का लोकप्रिय चेहरा रहे हैं। उन्होंने 'किल' से बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी का आगाज किया है। इस फिल्म की शुरू से ही एनिमल से तुलना की जा रही थी। पिछले साल रिलीज हुए इस एक्शन ड्रामा में रणबीर कपूर बेहद हिंसक अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में दिखाए गए हिंसक दृश्यों की वजहों से फिल्म की काफी आलोचना भी हुई थी। अब अभिनेता लक्ष्य लालवानी ने हाल ही में 'किल' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की। करण जौहर द्वारा समर्थित एक्शन थ्रिलर फिल्म में अपने हिंसक चरित्र के बारे में बात करते हुए, उन्होंने 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर के बारे में बात की।
विज्ञापन

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखिए एस एस राजामौली का फिल्मी सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर में नहीं है असुरक्षा का भाव- लक्ष्य 
लक्ष्य ने रणबीर के साथ अपनी मुलाकात याद करते हुए उन्हें शानदार अभिनेता और दूसरों से असुरक्षित महसूस ना करने वाला कलाकार बताया है। उन्होंने रणबीर को एक सुरक्षित और जमीन से जुड़ा अभिनेता बताया है। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर ज्यादा संकोच नहीं करते। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार में रत्ती भर भी असुरक्षा की भावना नहीं है। लक्ष्य ने रणबीर की तारीफ में आगे कहा कि वो इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देते कि दूसरे लोग अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं। वह खुद को बेहतर करने पर ध्यान देते हैं और वो बस अपनी जगह पर खुश रहते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल बिताने के बाद भी संघर्ष कर रही हैं नेहा धूपिया
'स्टारडम' में नजर आएंगे लक्ष्य 
बात करें दोनों अभिनेताओं के वर्क फ्रंट की तो लक्ष्य लालवानी आगामी वेब सीरीज 'स्टारडम' में नजर आएंगे। इसे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में आलिया और विक्की कौशल के साथ काम करेंगे। 
सुष्मिता के सिंगल रहने वाले बयान को एक्स बॉयफ्रेंड ने किया खारिज?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed