फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khel Khel Mein Movie director Mudassar Aziz talks about his struggle face when Aanand L Rai helped him

Happy Bhaag Jayegi: बेरोजगार हीरो, साइडलाइन हीरोइन और 'कंगाल' निर्देशक, इन हालात में बनी थी 'हैप्पी भाग जाएगी'

Sat, 17 Aug 2024 06:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' को लेकर जिस वक्त मुदस्सर अजीज ने प्रोड्यूसर आनंद एल राय से बातचीत की, उस समय वे कमजोर आर्थिक स्थिति से गुजर रहे थे। उन्होंने हाल ही में एक किस्सा साझा किया है।

विज्ञापन
Khel Khel Mein Movie director Mudassar Aziz  talks about his struggle face when Aanand L Rai helped him
हैप्पी भाग जाएगी, मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2016 में फिल्म आई थी 'हैप्पी भाग जाएगी'। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था। अभय देओल, डायना पेंटी, जिमी शेरगिल और अली फजल जैसे सितारे इस फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी आनंद एल राय ने संभाली थी। वहीं, मुदस्सर अजीज ने वर्ष 2010 में 'दूल्हा मिल गया' जैसी डिजास्टर देने के बाद इस फिल्म के जरिए निर्देशन में वापसी की थी। जब इस फिल्म को लेकर आनंद एल राय और मुदस्सर अजीज के बीच बात चल रही थी, उस वक्त निर्देशक काफी नाजुक आर्थिक हालात से गुजर रहे थे। उन्होंने हाल ही में पुराने दिनों को याद किया है।  

विज्ञापन

बिजली का बिल भरने के नहीं थे पैसे
मुदस्सर अजीज हाल ही में अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त को याद करते दिखे। उन्होंने बताया कि 'हैप्पी भाग जाएगी' से पहले वे खराब स्थिति में थे। उन्होंने कहा, 'जिस दिन फिल्म को लेकर मेरी आनंद एल राय से मुलाकात हुई, मुझे 2,400 रुपये का बिजली बिल भरना था। उस वक्त मेरे खाते में सिर्फ 1,300 रुपये थे। मेरी मां को इस बार में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें बाद में मेरी स्थिति का पता चला। उस दिन मैंने जल्दी से बिल अपने लैपटॉप के बैग में रखा और तुरंत मीटिंग के लिए निकल गया। मुदस्सर अजीज ने आगे कहा कि आनंद एल राय को मेरी बात पसंद नहीं आई, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि यह बात सार्वजनिक हो। हालांकि, जब मैं उनसे मिला तो मैं यही दुआ कर रहा था कि यह मीटिंग सफल हो, क्योंकि वह बिल भरने की तारीख थी। मुदस्सर अजीज ने आगे बताया कि आनंद एल राय ने करीब 20 मिनट उनकी कहानी सुनी और इसके बाद फिल्म बनाने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा दरवाजे पर जाकर बताए अपने हालात
हालांकि,  मुदस्सर सतर्क थे, क्योंकि इस तरह का आश्वासन उन्हें पहले भी मिला था। उन्होंने कहा, 'मैं ऑफिस से खुश होकर निकला, लेकिन सोचा कि अगर आज मेरे ऊपर ऊपर वाले की कृपा है तो मुझे संकोच नहीं करना चाहिए। मैं वापस गया और आनंद का दरवाजा खटखटाया। उनसे पूछा, ' राय साहब क्या आप वाकई यह फिल्म बना रहे हैं?' उन्होंने कहा, 'हां,  मैंने बताया कि मुझे बिल भरना है और मैं कॉन्ट्रैक्ट्स तक का इंतजार नहीं कर पाऊंगा। उस शख्स ने मेरे चेहरे पर कुछ पढ़ लिया और तुरंत अपने सीईओ से मुझे पांच लाख रुपये का चेक देने को कहा और मुझे तुरंत चेक मिल गया।
Genelia Deshmukh: रितेश देशमुख के भतीजे ने स्टेज पर दी प्रस्तुति, खास अंदाज में अभिनेता ने बढ़ाया हौसला

विज्ञापन

बाजार के नियमों से अलग चलकर भी पाई सफलता
मुदस्सर अजीज ने आगे कहा कि उनके दिमाग में फिल्म के लिए कई कलाकारों के नाम दिमाग में चल रहे थे। लेकिन, जो कलाकार आए वह भी तब मार्केट फ्रेंडली नहीं थे। निर्देशक ने बताया, 'अभय देओल ढाई साल से बेरोजगार था। डायना पेंटी की तीन साल से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी और निर्देशक (मैं), जिसकी पांच साल पहले कोई फिल्म रिलीज हुई थी! इससे खराब प्रपोजल पेपर पर नहीं हो सकता'। मुदस्सर अजीज ने कहा, ' इंडस्ट्री इस नियम का पालन करती है कि एक फिल्म x राशि पर बनेगी, y पर बिकेगी और z कमाएगी। लेकिन हैप्पी भाग जाएगी हर नियम के विपरीत बनी और हिट हुई। लोगों ने आनंद एल राय से कहा था, 'तुम पागल हो गए हो।' लेकिन माहौल ऐसा था कि हम अपना सब कुछ देंगे। जब आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता, तो यह एक बेहतरीन स्थिति होती है। फिलहाल मुदस्सर अजीज फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में हैं। अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने किया है।
The GOAT Trailer: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर जारी, दमदार एक्शन से धूम मचाने को तैयार हैं दलपति विजय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed