फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kenneth Mitchell passed away at age of 49 following als diagnosis known for star trek discovery captain marvel

Kenneth Mitchell: कैप्टन मार्वल के लिए मशहूर अभिनेता केनेथ मिशेल का निधन, 49 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 26 Feb 2024 09:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 26 Feb 2024 09:23 AM IST
सार

मशहूर कनाडाई अभिनेता केनेथ मिशेल का शनिवार, 24 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने 49 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Kenneth Mitchell passed away at age of 49 following als diagnosis known for star trek discovery captain marvel
केनेथ मिशेल - फोटो : Social media

विस्तार

मशहूर कनाडाई अभिनेता केनेथ मिशेल का शनिवार, 24 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने 49 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें 'स्टार ट्रेक: डिस्कवरी' और मार्वल के कैप्टन मार्वल सीरीज देखा गया था। केनेथ के निधन की खबर उनके परिवार ने अभिनेता के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

विज्ञापन


परिवार ने साझा किया बयान
अभिनेता के परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा, 'भारी मन से हम प्रिय पिता, पति, भाई, चाचा, बेटे और प्रिय मित्र केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल के निधन के खबर की घोषणा कर रहे हैं। उन्हें 2018 में एएलएस का पता चला था। पिछले साल अगस्त में अभिनेता अपने डायग्नोसिस के पांचवें वर्ष पर एक पोस्ट साझा किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'मेरे भाई ने भावुक अंदाज में कहा कि उनके पास बॉटम में कोई खुशी वाला एएलएस  सालगिरह का कार्ड नहीं है। हालांकि, मैं आज जश्न मनाना चाहता हूं। जीवन का उपहार है यह। मैं बहुत आभारी हूं कि यह दिन मेरे सामने आया। पांच साल पूरे हो गए। बहुत कुछ खोया और बहुत कुछ पाया। अविश्वसनीय रूप से कठिन समय, कई और आशीर्वादों के साथ मिला हुआ है।
विज्ञापन

Anupam Kher: किसान आंदोलन पर बोले अनुपम खेर- सभी को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार, लेकिन...
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी में भी खुश थे अभिनेता
अभिनेता ने आगे कहा, 'दोस्त और परिवार, देखभाल करने वाले और डॉक्टर हैं, जो बार-बार मेरे परिवार की सहायता के लिए आ रहे हैं। ढेर सारा समर्थन और प्यार और देखभाल और प्रोत्साहन दे रहे हैं। इसमें बहुत सुंदरता है। यह बीमारी बिल्कुल भयावह है, फिर भी तमाम कष्टों के बावजूद, इसके लिए आभारी हूं, क्योंकि आभारी होने के लिए भी कई चीजें हैं।'
Sunday Box Office: 'आर्टिकल 370' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई, जानें विद्युत की 'क्रैक' समेत अन्य फिल्मों का हाल

स्टार ट्रैक ने जताया शोक
केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल का जन्म 25 नवंबर 1974 को हुआ था। वे एक कनाडाई अभिनेता थे, जिन्हें 2017 और 2021 के बीच स्टार ट्रेक: डिस्कवरी में विभिन्न किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए स्टार ट्रेक ने अपनी वेबसाइट पर लिखा , 'स्टार ट्रेक को केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल के निधन की खबर सुन गहरा दुख हुआ है, जिन्होंने स्टार पर क्लिंगन कोल, कोल-शा और तेनाविक के साथ-साथ ऑरेलियो की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने स्टार ट्रेक: लोअर डेक के एक एपिसोड में कई आवाज पात्रों को आवाज दी। पूरा स्टार ट्रेक परिवार मिशेल के परिवार, दोस्तों, प्रियजनों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।'
Navya Nanda: ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या को लेकर नव्या का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'नहीं दे सकती कोई सलाह'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed