फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kashmiri artist faheem abdullah and arslan nizami happy to debut in bollywood by saiyaara

Kashmiri Artist: 'सैयारा' से डेब्यू कर रहे कश्मीरी अर्टिस्ट फहीम-अर्सलान, कहा- इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता

Fri, 06 Jun 2025 01:15 PM IST
सिराजुद्दीन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Jun 2025 01:15 PM IST
सार

Faheem Abdullah Arslan Nizami: कश्मीरी आर्टिस्ट फहीम अब्दुल्लाह और अर्सलान निजामी फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। दोनों फिल्म में काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है? 

विज्ञापन
Kashmiri artist faheem abdullah and arslan nizami happy to debut in bollywood by saiyaara
फहीम अब्दुल्लाह, अर्सलान निजामी - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

विस्तार

फिल्म 'सैयारा' 2025 की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आने वाले हैं। मंगलवार को फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया गया है। इस गाने को खूब पसंद किया गया। इस गाने से दो कश्मीरी संगीत कलाकार फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं! फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन

कश्मीर का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात
फहीम ने टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी है। इस गाने को अर्सलान और फहीम के साथ तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और इसके दिल को छू लेने वाले बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
फहीम कहते हैं 'सैयारा से डेब्यू के साथ हिंदी फिल्मों में कश्मीर का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है! हमारे राज्य में खूबसूरत लोग और बेहतरीन कलाकार हैं। मुझे वाकई खुशी है कि दो कश्मीरी लड़कों ने इस फिल्म में काम करने के लिए कड़ी मेहनत की। हम चाहते हैं कि हमारे लोग हमारे काम पर फख्र करें। यह देखना दिलचस्प है कि मेरे गाने से फिल्म का प्रचार किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सपने में भी नहीं सोच सकता था ऐसा
अर्सलान कहते हैं 'अगर लोग मुझसे कुछ साल पहले कहते कि मुझे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की किसी बड़ी फिल्म के लिए गाना कंपोज करने का मौका मिलेगा, तो मैं यकीन नहीं करता। इसलिए, मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था कि मुझे मोहित सूरी के निर्देशन में गाना कंपोज करने का मौका मिलेगा! यह मेरे करियर के लिए एक मील का पत्थर है। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। मेरा गाना, जिसे मैंने फहीम और तनिष्क बागची जैसे साथी कश्मीरी कलाकार के साथ मिलकर बनाया है, वह 'सैयारा' फिल्म के प्रचार का हिस्सा है।'

यह खबर भी पढ़ें: Mohit Suri: ‘सैयारा’ में लॉन्च हो रहे कश्मीर के दो नए संगीत कलाकार, मोहित बोले, पांच साल की मेहनत का नतीजा

विज्ञापन

गाने और फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'सैयारा' का पहला गाना 3 जून को रिलीज हुआ है। इस गाने को अर्सलान ने कंपोज किया और फहीम ने गाया है। म्यूजिक वीडियो में फिल्म के कुछ पलों को दिखाया गया है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा के बीच स्क्रीन पर कनेक्शन को दिखाया गया है। ये दोनों लोग 'सैयारा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed