{"_id":"663dfed337783336a806d3ee","slug":"karisma-kapoor-says-kareena-kapoor-is-her-idol-and-she-will-always-be-her-first-baby-inspire-from-raj-kapoor-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karisma Kapoor: अपनी छोटी बहन करीना कपूर को अपना आइडल मानती हैं करिश्मा कपूर, बोलीं- वह हमेशा मेरी बच्ची रहेगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karisma Kapoor: अपनी छोटी बहन करीना कपूर को अपना आइडल मानती हैं करिश्मा कपूर, बोलीं- वह हमेशा मेरी बच्ची रहेगी
Fri, 10 May 2024 04:39 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 10 May 2024 04:39 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के लिए अपने मन की बात बताई है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर-करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
कपूर सिस्टर्स अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी अदाकारी के लिए भी फेमस हैं। दोनों अच्छी बहनें तो हैं ही साथ ही एक-दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं। करीना कपूर को अपनी बहन से ज्यादा मानती हैं करिश्मा कपूर। करिश्मा ने अपनी बहन करीना के लिए एक ऐसी बात बोली है जिसे जानकर आप भी दोनों बहनों की बॉन्डिंग को अच्छे से समझ जाएंगे।
करिश्मा ने करीना को माना अपना आइडल
करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के लिए दिल छू लेने वाली बात बोली है। करिश्मा ने ये माना है कि वो करीना कि लिए कुछ ज्यादा ही ओवर प्रोटेक्टिव हैं और साथ ही बेबो उनकी हमेशा से ही पहले बच्चे की तरह रही हैं। एक इवेंट के दौरान करिश्मा कपूर ने इस बात को स्वीकार किया और कहा, ''उसकी (करीना कपूर) पर्सनालिटी काफी मजबूत है, जब वब बच्ची थी तो भी उसे पता था कि उसे क्या चाहिए। पर मेरे लिए वह हमेशा मेरी पहली संतान की तरह है।''
करिश्मा ने अपने दादा राज कपूर से की करीना की तुलना
करिश्मा ने कहा, ''मेरे दादा (राज कपूर) की पर्सनालिटी, उनका काम और उनकी कैमरे के पीछे का निजी जीवन मेरे लिए बहुत ज्यादा प्रेरणादायक रहा है। मैं बेबो (करीना कपूर) को एक आइडल की तरह देखती हूं क्योंकि वह वाकई में बहुत मजबूत हैं। उसने (करीना) अपनी दोनों प्रेग्रेंसी के दौरान काम किया है।''
विज्ञापन
पहले से बदल गई है इंडस्ट्री
करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी। अपने फिल्म करियर के बारे में करिश्मा ने कहा, ''मैंने फिल्म इंडस्ट्री में उस समय से काम किया है जब मुझे वाशरूम यूज करने के लिए पैदल चलकर कई किलोमिटर तक जाना पड़ता था। मैंन देखा है पहले से फिल्म इंडस्ट्री काफी बदल गई है।''
ओटीटी पसंद है मुझे
हाल ही में करिश्मा कपूर फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। ओटीटी को लेकर करिश्मा ने कहा, ''मुझे ओटीटी पर काम करना अच्छा लगता है, लेकिन मैं सिनेमा के जादू को कैसे भुला सकती हूं।'' करिश्मा ने ओटीटी को केक के ऊपर लगी चैरी से तुलना की। आगे करिश्मा ने कहा, ''अब समय इतना बदल गया है कि बहुत से लोगों को काम मिल रहा है और अलग तरह के रोल्स भी करने को मिल रहे हैं।''
करिश्मा जब छोटी थीं तो वह अक्सर अपने दादा (राज कपूर) की फिल्म के सेट पर देखने जाया करती थीं। एक बार जब करिश्मा अपने दादा राज कपूर की फिल्म 'प्रेम रोग' के सेट पर गई थीं। तब उन्होंने अपने दादा (राज कपूर) को सीन समझाते देखा था। उसी दौरान करिश्मा ने फैसला कर लिया था कि वह एक एक्ट्रेस बनेंगी। उनके दादा ने करिश्मा को कहा था कि ''यह (अभिनय) जितना आसान दिखता है उतना है नहीं।'' करिश्मा जल्द ही ओटीटी प्रोजेक्ट 'ब्राउन' में नजर आएंगी। यह कोलकाला से जुड़ी एक कहानी होगी
kareena kapoor: भाभी आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर फिदा हुईं करीना कपूर, कह दी इतनी बड़ी बात