फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamal Haasan hails Rahul Gandhi after Karnataka win says as Gandhiji you walked your way into people hearts

Kamal Haasan: 'गांधीजी की तरह आप लोगों के दिलों में उतरे', कर्नाटक जीत के बाद कमल ने की राहुल गांधी की तारीफ

Sat, 13 May 2023 06:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 13 May 2023 06:40 PM IST
सार

अब हाल ही में, अभिनेता ने कमल हासन ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक नोट लिखा और उन्हें जीत की बधाई भी दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अभिनेता ने कहा क्या है।

विज्ञापन
Kamal Haasan hails Rahul Gandhi after Karnataka win says as Gandhiji you walked your way into people hearts
कमल और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने कमल हासन ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक नोट लिखा और उन्हें जीत की बधाई भी दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अभिनेता ने कहा क्या है।

विज्ञापन

कमल ने राहुल को दी बधाई
हाल ही में, अभिनेता कमल हासन ने अपने ट्विटर पर राहुल गांधी की कर्नाटक की जीत के लिए बधाई दी है। अभिनेता ने अपने ट्विटर पर अपनी भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और महात्मा गांधी का उदाहरण दिया। आज चुनाव परिणाम घोषित किए जा रहे हैं और राज्य में कांग्रेस की आसान जीत तय है।
 

Shri @RahulGandhi ji, Heartiest Congratulations for this significant victory!

Just as Gandhiji, you walked your way into peoples hearts and as he did you demonstrated that in your gentle way you can shake the powers of the world -with love and humility. Your credible and… pic.twitter.com/0LnC5g4nOm

— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 13, 2023
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को बताया  गांधी जी की बताई छवि
कमल ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘राहुल गांधी जी इस  इस महत्वपूर्ण जीत के लिए हार्दिक बधाई। गांधीजी की तरह आप लोगों के दिलों में उतरे और उनकी तरह आपने दिखाया कि अपने सरल तरीके से आप दुनिया की ताकतों को प्यार और विनम्रता से हासिल कर सकते हैं। बगैर घबराए या छाती पीटने के तरीकों से आपने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आपके विश्वसनीय और अटल विचारों ने राज्य की जनता को काफी प्रभावित किया है। अब इस राज्य की जनता आजादी में सांस लेगी।’ 

The Kerala Story : 'द केरल स्टोरी' पर अदा शर्मा ने जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया, बोलीं- दर्शकों आप जीत गए

विज्ञापन

राज्य के लोगों ने किया भरोसा
कमल ने आगे कहा, ‘आपने कर्नाटक के लोगों पर  विभाजन को अस्वीकार करने के लिए भरोसा किया, जिन्होंने बदले में आप पर अपना विश्वास रखकर एकजुट होकर आप पर अपना भरोसा दिखाया है। आपको एक बार फिर बधाई सिर्फ जीत के लिए ही नहीं बल्कि जीत के तरीके के लिए भी। आपको बता दें कि नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में, राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा, “एक तरफ, क्रोनी कैपिटलिज्म की ताकत थी और दूसरी तरफ, गरीब लोगों की ताकत थी।  कैपिटलिज्म की ताकत सत्ता से हार गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed