फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol sister Tanishaa Mukerji talks about her upcoming projects and opened up about plans to get married

Tanishaa Mukerji: तनीषा ने शादी की योजना का किया खुलासा, बोलीं- 'साथ जीने के लिए एक खास शख्स की चाहत होती है'

Fri, 23 Feb 2024 10:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Feb 2024 10:47 AM IST
सार

काफी वक्त पहले तनीषा मुखर्जी एक्टर अरमान कोहली के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, करीब सालभर की डेटिंग के बाद इनकी राहें जुदा हो गईं। तनीषा का कहना है कि वे अपने काम पर फोकस कर रही हैं, जिसमें उनका गहरा यकीन है। 

विज्ञापन
Kajol sister Tanishaa Mukerji talks about her upcoming projects and opened up about plans to get married
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस एक फिल्म एक्टर के साथ अपने कथित रिलेशन को लेकर भी काफी वक्त चर्चा में रहीं। एक्टर से तनीषा की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान तनीषा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी शादी की प्लानिंग का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


बोलीं- 'लोगों को जिज्ञासु होने दें'
काफी वक्त पहले तनीषा मुखर्जी एक्टर अरमान कोहली के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, करीब सालभर की डेटिंग के बाद इनकी राहें जुदा हो गईं। तनीषा का कहना है कि वे अपने काम पर फोकस कर रही हैं, जिसमें उनका गहरा यकीन है। अपनी शादी की प्लानिंग पर बात करते हुए तनीषा ने कहा कि 'इसे लेकर लोगों को उत्साहित और जिज्ञासु होने दें। उत्साहित होने का उनका पूरा अधिकार है, लेकिन अपनी निजता बनाए रखने का मेरा भी पूरा हक है'।
विज्ञापन

Madhubala: नौ साल तक बिस्तर पर ही पड़ी रहीं मधुबाला, बेहद दर्द भरा रहा अभिनेत्री का आखिरी वक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी को लेकर कही ये बात
तनीषा ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से शादी उन लोगों के लिए एक शानदार संस्था है, जो इसे समझते हैं और जिन्हें सही साथी मिल जाता है। यह खूबसूरत है। लेकिन जहां तक मेरी बात है तो मैं प्रस्ताव करती रहती हूं और भगवान उसे निपटाते रहते हैं। हर कोई एक खास शख्स चाहता है, जिसके साथ जिंदगी बिताई जा सके'।
Article 370 Screening: 'आर्टिकल 370' की स्क्रीनिंग में पति आदित्य के साथ पहुंचीं यामी, तमाम सितारों से सजी शाम

मराठी सिनेमा में करेंगी डेब्यू
तनीषा की निजी जिंदगी की बात करें तो वे फिल्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी मशहूर फिल्म निर्माता थे। मां तनुजा अपने दौर की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं। बड़ी बहन काजोल का इंडस्ट्री में अपना नाम है। तनीषा ने भी फिल्मों में काम किया है। कई भाषाओं की फिल्मों में हाथ आजमाने के बाद अब वह मराठी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। तनीषा ने एक्टिंग डेब्यू वर्ष 2003 में फिल्म 'श्श' से किया था।
Poonam Pandey: मौत की झूठी अफवाह फैलाकर कानूनी पचड़े में फंसीं पूनम पांडे? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed