The Trial Season 2: ‘प्यार, कानून और धोखा', 'द ट्रायल' के सीजन 2 के साथ फिर लौटीं काजोल; जानें कब होगी रिलीज
Kajol Returns As Noyonika Sengupta: 'द ट्रायल सीजन 2' का अनाउंसमेंट हो चुका है। अभिनेत्री काजोल एक बार फिर अपने इस कोर्ट रूम ड्रामा के लिए एकदम तैयार हैं।
विस्तार
पहले प्यार, फिर धोखा और अब कोर्ट की जंग!
पहले सीजन में नोयोनिका एक ऐसी महिला के रूप में सामने आई थीं, जिसने अपने पति के लिए अपना वकालत करियर छोड़ दिया था। लेकिन जब वही पति एक स्कैम में फंस गया और उसकी सच्चाई सामने आई, तब नोयोनिका को न सिर्फ अपने करियर बल्कि अपनी खुद्दारी के लिए भी लड़ना पड़ा। ये सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं थी, बल्कि आत्मसम्मान, रिश्तों और वफादारी की भी परीक्षा थी।
ये खबर भी पढ़ें: Ashnoor Kaur: ‘हम वापस आ गए’, अशनूर कौर ने जैन इमाम संग शेयर किया वीडियो; फैंस ने दिया रिएक्शन
अब इसी कोर्ट रूम ड्रामा का सीजन 2 अनाउंस हो चुका है और इसमें सवाल यही है- क्या नोयोनिका एक बार फिर उसी आदमी के लिए कोर्ट में जाएगी, जिसने उसे जिंदगी के सबसे बड़े धोखे में धकेल दिया? क्या इस बार वो अपने दिल की सुनेंगी या अपने पेशे की?
काजोल ने अनोखे ढंग से किया ऐलान
हाल ही में जब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने सीजन 2 की घोषणा की, तो उसका तरीका भी बेहद खास था। वीडियो में काजोल गुस्से में नजर आती हैं और कहती हैं कि 'मैं तो लगातार काम कर रही हूं, फिर कितनी बार कमबैक करूंगी?' लेकिन जब उन्हें क्यू कार्ड पलटने को कहा जाता है, तो उस पर लिखा होता है — 'मैं एक बार फिर द ट्रायल सीजन 2 के साथ लौट रही हूं।'
अभिनेत्री के इस वीडियो को देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई। खासकर जब इस सीजन की टैगलाइन सामने आई और वो है 'प्यार, कानून और धोखा।' इससे साफ हो गया कि इस बार कहानी और भी गहरी और टकराव और भी तीखा होने वाला है।
‘द ट्रायल सीजन 2’ को 19 सितंबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। पहले सीजन की तरह ही, इस बार भी कहानी कोर्टरूम और निजी जीवन के टकराव के इर्द-गिर्द घूमेगी। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार नोयोनिका का किरदार और भी ग्रे और रियलिस्टिक होगा।
जहां पहले वो अपने परिवार के लिए मजबूरी में कोर्ट लौटी थीं, वहीं अब वो एक पेशेवर और महिला के तौर पर खुद के लिए न्याय चाहती हैं। कहानी में इस बार सिर्फ रिश्तों की नहीं, बल्कि खुद से जंग की भी परतें खुलने वाली हैं।