Jr NTR Anniversary: जूनियर एनटीआर-लक्ष्मी की 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी, कैसे एक-दूजे के प्यार कर बैठे दोनों
आज साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। पत्नी लक्ष्मी प्रणति के प्यार में कैसे पड़े अभिनेता। जानिए पूरी लव स्टोरी।
विस्तार
जूनियर एनटीआर- लक्ष्मी प्रणति की शादी
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रणति की शादी काफी आलीशान हुई थी। इन दोनों की शादी में पूरे 100 करोड़ रुपयों का खर्चा आया था। इन दोनों की शादी में तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''हमारी शादी के शुरुआती दिनों में लक्ष्मी प्रणति को कुछ महीनों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। पर वह (लक्ष्मी प्रणति) दिमागी तौर पर बहुत मजबूत हैं, मुझे भी ज्यादा मजबूत।''
विज्ञापन विज्ञापन
टॉलीवुड के जादुई पावर कपल्स में से एक जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी की लव स्टोरी उनकी तय शादी से शुरू होती है। दोनों एक-दूसरे को कभी नहीं जानते थे और जब उनके परिवारों ने उनकी शादी तय की, तो वे एक-दूसरे की उपस्थिति से पूरी तरह अनजान थे।
दो बेटों के माता-पिता बने
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रणति अब दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपने पहले बेटे अभय राम का स्वागत 22 जूलाई 2014 को किया। इसके बाद 2018 में दोनों ने दूसरे बेटे भार्गव राम का स्वागत किया। अक्सर जूनियर एनटीआर अपनी फैमिली की क्यूट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
दोनों की केमेस्ट्री
जूनियर एनटीआर सोशली कभी अपनी फैमिली के साथ नजर नहीं आते हैं। लेकिन 2023 में हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान जूनियर एनटीआर अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति के साथ इवेंट में पहुंचे थे। उस दौरान दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब दिखीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर जल्द ही निर्देशक अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
Salman Khan: सलमान खान ने किसी खास के लिए लिखा था खत, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम भी मुझे प्यार करती..'