फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jolly LLB3 actor Akshay Kumar said his son Aarav does not want to do cinema at Cricketer Shikhar Dhawan show

Akshay Kumar: आरव को अभिनय में दिलचस्पी नहीं, पहनते हैं सेकेंड-हैंड कपड़े, पिता अक्षय का खुलासा

Mon, 20 May 2024 10:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 20 May 2024 10:20 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार क्रिकेटर शिखर धवन के चैट शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पुत्र आरव को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि आरव को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

विज्ञापन
Jolly LLB3 actor Akshay Kumar said his son Aarav does not want to do cinema at Cricketer Shikhar Dhawan show
शिखर-अक्षय-आरव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के काफी मशहूर अभिनेता हैं। वह एक दशक से भी अधिक समय से इंडस्ट्री में सक्रिय रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दीं हैं। एक समय पर उन्होंने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। उनके दो बच्चे आरव और नितारा हैं। हाल ही में वह क्रिकेटर शिखर धवन के चैट शो पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने बेटे आरव के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र को बेहद साधारण लड़का बताया है।

विज्ञापन


अपने पुत्र को लेकर किए दिलचस्प खुलासे
क्रिकेटर शिखर धवन के साथ बातचीत में उन्होंने आरव को लेकर काफी बातचीत की। उन्होंने अपने पुत्र के बारे में कई दिलचस्प खुलासे भी किए। अभिनेता ने बताया कि आरव को फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह सेकेंड-हैंड कपड़े पहनते हैं। अभिनेता ने बताया कि उनके ना चाहने के बावजूद भी आरव ने पंद्रह वर्ष की उम्र में घर छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

Mirai: 'द ब्लैक स्वॉर्ड' बने मांचू मनोज का दिखा खतरनाक रूप, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया 'मिराय' का टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह वर्ष की उम्र में आरव ने छोड़ा घर 
अक्षय ने कहा,'मेरा बेटा आरव लंदन की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। वह 15 साल की उम्र से घर से बाहर है। उसे हमेशा पढ़ाई का शौक था और उसे अकेला रहना पसंद आता है। हालांकि, मैं नहीं चाहता था फिर भी उसने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। मैं उसे रोक नहीं सका क्योंकि मैंने भी 14 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था'।अभिनेता ने अपने पुत्र की जमीन से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि आरव घर के काम करने में संकोच नहीं करते और फिजूलखर्ची की बजाय काम की चीजों पर खर्च करना पसंद करते हैं। 
चर्चा में उर्फी की टी-शर्ट, ओरी से है खास कनेक्शन
अभिनय में नही है दिलचस्पी
अपने पुत्र की तारीफ में 'बड़े मियां छोटे मियां' अभिनेता ने आगे कहा, "वह अपने कपड़े खुद धोता है, अच्छा खाना बनाता है, बर्तन मांजता है और महंगे कपड़े भी नहीं खरीदना चाहता। वास्तव में, वह कपड़े खरीदने के लिए सेकेंड-हैंड स्टोर में जाता है क्योंकि वह पैसे बर्बाद करने में विश्वास नहीं करता।" इस दौरान अभिनेता ने बताया कि उनके पुत्र को अभिनय में बिल्कुल भी रुचि नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय, टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आए थे। वह तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह 'जॉली एलएलबी 3' और 'वेलकम टू जंगल' को लेकर भी व्यस्त चल रहे हैं। 
Comedian cum Dircetor : पर्दे पर कॉमेडियन बन लोगों को खूब हंसाया, जब बने निर्देशक तो बना डाली बेहतरीन फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed