फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani talks about prize money said This is the reality of reality shows

Manisha Rani: मनीषा रानी का 'झलक दिखला जा' के मेकर्स पर फूटा गुस्सा, बोलीं- रियलिटी शो की वास्तविकता ये है

Mon, 15 Apr 2024 08:48 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 15 Apr 2024 08:48 AM IST
सार

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रियलिटी शो के मेकर्स के ऊपर पैसे नहीं देने का आरोप लगा हैं। मनीषा रानी से पहले 'बिग बॉस' मराठी के विनर शिव ठाकरे भी 'बिग बॉस' के मेकर्स पर पैसे नहीं देने की बात कर चुके हैं ।

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani talks about prize money said This is the reality of reality shows
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी 'झलक दिखला जा 11' जीतने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अक्सर मनीषा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में मनीषा ने एक वीडियो ब्लॉग बनाया जिसमें वे रियलिटी शोज के बारे में बातें करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर मनीषा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


'झलक दिखला जा 11' के मेकर्स के प्रति नाराजगी 
मनीषा रानी सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे जो मन में रहता है उसे बिना किसी फिल्टर किए बोल देती हैं। हाल ही में मनीषा ने अपने एक वीडियो में खुलासा किया कि उन्हें अभी तक 'झलक दिखला जा 11' के मेकर्स की तरफ से पूरी पुरस्कार राशि नहीं मिली है। मनीषा कहती हैं, 'ये रियलिटी शो की वास्तविकता है।'
विज्ञापन


Salman Khan Firing: बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं गैंगस्टर? इस संगठन ने जताई चिंता, पीएम मोदी से की यह अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों की बारिश नहीं हो रही है.. 
मनीषा रानी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'लोगों को लगता है कि मुझ पर पैसों की बारिश हो रही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे अभी तक 'झलक दिखला जा 11' की पुरस्कार राशि भी नहीं मिली है। साथ ही साथ जब मिलेगी तब उसमें टैक्स और दूसरी चीजों के लिए आधे पैसे काट लिए जाएंगे। पैसों की बारिश उन्हीं पर होती है जिनके करोड़पति ब्यॉयफ्रेंड होते हैं। मेरे पास न तो पैसे हैं और न ही ब्यॉयफ्रेंड।'

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस सदस्य ने की सलमान खान के घर पर गोलीबारी, सामने आया हमलावर का चेहरा

मनीषा से पहले शिव ठाकरे भी कर चुके हैं शिकायत 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रियलिटी शो के मेकर्स के ऊपर पैसे नहीं देने का आरोप लगा है। मनीषा रानी से पहले 'बिग बॉस' मराठी के विनर शिव ठाकरे भी 'बिग बॉस' के मेकर्स पर पैसे नहीं देने की बात कर चुके हैं । शिव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि न तो उन्हें जीत की पूरी राशि मिली और न ही उन्हें वो पैसे मिले जो उन्होंने शो में अपने माता-पिता को लाने के लिए खर्च किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed