{"_id":"692c8423916dda47500a6b5e","slug":"jaya-bachchan-calls-marriage-outdated-says-navya-nanda-should-not-marry-2025-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नातिन नव्या की शादी नहीं चाहतीं जया बच्चन, बोलीं- 'आज की पीढ़ी आउटस्मार्ट है, शादी का कॉन्सेप्ट हो चुका पुराना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नातिन नव्या की शादी नहीं चाहतीं जया बच्चन, बोलीं- 'आज की पीढ़ी आउटस्मार्ट है, शादी का कॉन्सेप्ट हो चुका पुराना
Sun, 30 Nov 2025 11:21 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:21 PM IST
सार
Jaya Bachchan on Marriage: जया बच्चन ने हाल ही में एक कार्यक्रम में शादी और कई पहलुओं पर बात की। इसी बीच उन्होंने कहा है कि वो नहीं चाहतीं कि नव्या नवेली नंदा शादी करें।
विज्ञापन
नव्या नवेली और जया बच्चन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। जया बच्चन, जो हर मुद्दे पर स्पष्ट और निर्भीक राय रखने के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचीं जहां उन्होंने शादी को लेकर अपने विचार साझा किए, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। 77 साल की जया बच्चन ने कहा कि शादी का कॉन्सेप्ट आज की पीढ़ी के लिए पुराना पड़ चुका है और वह नहीं चाहतीं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करें।
जया बच्चन ने शादी पर साझा करेंगे विचार
इवेंट में 'वी द वुमेन' मंच के दौरान जया बच्चन से जब शादी की संस्थागत व्यवस्था, आधुनिक रिश्तों और नई पीढ़ी की सोच पर सवाल किए गए, तो उन्होंने बिना किसी लाग–लपेट के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा बेहद समझदार और आत्मनिर्भर हो चुके हैं। वो अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद लेने में सक्षम हैं, इसलिए उन पर पारंपरिक सोच का दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। जया बच्चन ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने समय की सीमित विचारधारा और सामाजिक बंधनों के कारण कई चीजें नहीं कर सकीं, लेकिन आज की पीढ़ी को वो ज्यादा स्वतंत्र देखकर खुश हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Zootopia 2 Box Office: तीसरे दिन जोरदार उछाल, श्रद्धा कपूर की आवाज ने दर्शकों को खींचा; जानें फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
नव्या नवेली नंदा पर दिया बयान
जया बच्चन ने बयान दिया कि ये नहीं चाहतीं कि नव्या नवेली शादी करें। उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगी। जया ने शादी की तुलना मशहूर कहावत 'दिल्ली के लड्डू' से करते हुए कहा कि शादी कर लो तो मुश्किलें और ना करो तो पछतावा- दोनों रास्ते चुनौतीपूर्ण हैं।
शादी से पहले बच्चे होने पर बोलीं जया
शादी से पहले बच्चे होने पर राय देते हुए जया बच्चन ने कहा कि रिश्ते का मुख्य आधार प्रेम होता है और वही किसी भी फैसले की नींव होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की अपेक्षाओं से ज्यादा जरूरी यह है कि रिश्ते में प्यार और सम्मान हो क्योंकि वही आगे चलकर परिवार को बांधकर रखता है। जया बच्चन अक्सर अपनी निडर राय और प्रोग्रेसिव सोच के कारण सुर्खियों में रहती हैं।