फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   zootopia 2 box office collection day 3 sunday shraddha kapoor hindi version india

Zootopia 2 Box Office: तीसरे दिन जोरदार उछाल, श्रद्धा कपूर की आवाज ने दर्शकों को खींचा; जानें फिल्म का कलेक्शन

Sun, 30 Nov 2025 10:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 30 Nov 2025 10:02 PM IST
सार

Zootopia 2 Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड फिल्म जूटोपिया 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
zootopia 2 box office collection day 3 sunday shraddha kapoor hindi version india
जूटोपिया 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फ्रेंचाइजी ‘जूटोपिया’ का दूसरा भाग दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता के साथ रिलीज हुआ है। साल 2016 में आए पहले हिस्से ने पूरी दुनिया में धूम मचाई थी और अब लगभग नौ साल बाद आए इसके सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज करानी शुरू कर दी है। भारत में फिल्म की शुरुआत भले ही हल्की रही हो, लेकिन शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी, जिससे फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला।

विज्ञापन

zootopia 2 box office collection day 3 sunday shraddha kapoor hindi version india
फिल्म ‘जूटोपिया 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले दिन फिल्म की कमाई 
शुक्रवार को फिल्म के लिए खुले कलेक्शन आंकड़ों के मुताबिक ‘जूटोपिया 2’ ने अपने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.6 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु संस्करणों में रिलीज हुई इस फिल्म को सभी भाषाओं से मिलाकर ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी। लेकिन जो असली बढ़त नजर आई, वह शनिवार को देखने को मिली, जब दर्शकों का रुझान पहले दिन की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गया।

यह खबर भी पढ़ें: अशनूर कौर से पहले बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स भी हिंसा करने के चलते हो चुके आउट, कुछ को मेकर्स ने बुलाया वापस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

zootopia 2 box office collection day 3 sunday shraddha kapoor hindi version india
जूटोपिया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन
शनिवार को ‘जूटोपिया 2’ की कमाई में जबरदस्त छलांग दर्ज की गई। दोपहर के शो से लेकर रात के शो तक सीटिंग में तेजी आई और अंततः फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। रविवार को यह रफ्तार जारी रही और खबर लिखे जाने तक करीब 3.29 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन भारत में लगभग 8.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

 
विज्ञापन

zootopia 2 box office collection day 3 sunday shraddha kapoor hindi version india
जूटोपिया 2 - फोटो : एक्स
फिल्म का कुल बजट
हालांकि फिल्म का निर्माण बजट वैश्विक स्तर पर बेहद बड़ा है- करीब 1325 करोड़ रुपये। इसलिए भारत से होने वाली कमाई कुल प्रदर्शन का छोटा हिस्सा है। लेकिन इंटरेस्टिंग बात यह है कि इंडियन मार्केट में भी एनिमेटेड फिल्मों के प्रति दर्शकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है और ‘जूटोपिया 2’ को उसी ट्रेंड का लाभ मिल रहा है। अमेरिका और अन्य देशों में फिल्म का प्रदर्शन पहले ही शानदार बताया जा रहा है।

 

zootopia 2 box office collection day 3 sunday shraddha kapoor hindi version india
जूटोपिया 2 - फोटो : एक्स
श्रद्धा कपूर की आवाज का फायदा
भारत में फिल्म को अतिरिक्त फायदा मिला है श्रद्धा कपूर की आवाज से। अभिनेत्री ने फिल्म के हिंदी वर्जन में मुख्य किरदार ‘जूडी हॉप्स’ को अपनी आवाज दी है, और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उनकी डबिंग की जमकर तारीफ की है। श्रद्धा के फैंस इस बात से खासा खुश हैं कि उन्होंने पहली बार किसी बड़े हॉलीवुड एनिमेशन प्रोजेक्ट के लिए वॉइस-ओवर किया है।

फिल्म का निर्देशन जार्ड बुश ने किया है, जो खुद भी इस फ्रेंचाइजी के शुरुआती भाग से जुड़े हुए हैं। डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियोज की 64वीं फीचर फिल्म के तौर पर आए इस सीक्वल में जेसन बेटमैन, गिनिफर गुडविन, फॉर्च्यून फीमस्टर, एंडी सैमबर्ग और शकीरा जैसे नाम जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed