{"_id":"65da02dffdc4fff66f0088d1","slug":"jaipur-zindagi-tere-naam-song-from-yodha-movie-launched-in-jaipur-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: योद्धा फिल्म के 'ज़िंदगी तेरे नाम' सांग की हुई लांचिंग, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गाने को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jaipur: योद्धा फिल्म के 'ज़िंदगी तेरे नाम' सांग की हुई लांचिंग, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गाने को लेकर कही ये बात
Sat, 24 Feb 2024 08:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:23 PM IST
सार
धर्मा प्रोडक्शंस की 'योद्धा' का पहला रोमांटिक सॉन्ग 'ज़िंदगी तेरे नाम' का लांचिंग इवेंट जयपुर में हुआ। इस धमाकेदार इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना अभिनीत फिल्म "योद्धा" के पहले रोमांटिग सॉन्ग "ज़िंदगी तेरे नाम" ने अपने धमाकेदार लांच के साथ सभी को रोमांचित कर दिया है। शनिवार को जयपुर के आयनॉक्स, जीटी सेंट्रल मॉल में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म के पहले गाने की लॉन्चिग की गई। विशाल मिश्रा की आवाज में गाने की खूबसूरत धुन और मंत्रमुग्ध कर देने वाले बोल, दर्शकों को एक रोमांस की दुनिया में ले जाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
गाने के वीडियो में सिद्धार्थ और राशि की रोमांटिक केमिस्ट्री देखते ही बनती है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दोनों कलाकारों ने बताया कि ये गाना फिल्म के रोमांटिक पल को खास बनाता है और फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देता है।
विज्ञापन
'ज़िंदगी तेरे नाम' को लेकर सिद्धार्ध मल्होत्रा ने कहा कि "ये गाना मेरे लिए बहुत खास है। यह प्यार और समर्पण की भावना को दर्शाता है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों को पसंद आएगा और उनके दिलों को छू जाएगा।" इसे लेकर राशि खन्ना ने कहा कि 'ज़िंदगी तेरे नाम' सिर्फ शब्द नहीं, एक एहसास है। प्यार में डूबे दिल की धड़कन से जुड़ा यह गाना "योद्धा" में प्यार की कहानी बयान करता है।"
विज्ञापन
बता दें कि 'योद्धा' एक रोमांचक कहानी है, जिसमें देशभक्ति, वीरता और प्यार का एक खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा। 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। वहीं, फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ दिशा पाटनी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।