Kick 2: सलमान खान के साथ 'किक' के सीक्वल को लेकर जैकलिन ने दिया अपडेट, कहा- उत्साहित हूं
Kick 2: जैकलिन फर्नांडीस ने सलमान खान की फिल्म 'किक 2' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उनके मुताबिक 'किक' फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने खूब सराहा था। इसने उनकी जिंदगी बदल दी थी।
विस्तार
जैकलिन फर्नांडीस साल 2014 में आई फिल्म 'किक' के दूसरे पार्ट का हिस्सा बनने की उम्मीद जताई है। उनके मुताबिक फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। यह फिल्म साल 2009 में आई तेलुगु फिल्म 'किक' की रीमेक थी। फिल्म में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा भी थे।
किक को लेकर बहुत उत्साहित हैं जैकलिन
जैकलिन ने कहा 'मैं इस फ्रेंचाइज को लेकर बहुत उत्साहित हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर साजिद नाडियाडवाला या सलमान खान इसकी तस्दीक करें तो ज्यादा अच्छा होगा। मैं उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म जल्दी बने क्योंकि 'किक' को लोगों से खूब प्यार मिला था। इस फिल्म ने मेरी जिंदगी बदल दी थी।' जैकलिन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए जी सिने अवॉर्ड के प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं।
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: राहा के बाद रणबीर को है दूसरे बच्चे की चाहत? आलिया भट्ट ने पहले ही सोच रखा है नाम
इस साल जैकलिन की रिलीज होंगी कई फिल्में
जैकलिन ने 'मर्डर 2', 'रेस 3' और 'ढिशूम' जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2025 में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इससे वह काफी उत्साहित हैं। वह जल्द ही 'वेलकम' और 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाली हैं। जैकलिन के मुताबिक यह बहुत ही अच्छा साल होने वाला है। क्योंकि मेरी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। मैं 'हाउसफुल' में दोबारा वापसी कर रही हूं। हम इस वक्त 'हाउसफुल 5' में हैं।
Chahal Dhanashree Divorce: धनश्री से तलाक के एक दिन बाद चहल की पोस्ट हो रही वायरल, शादी पर की थी टिप्पणी
'वेलकम टू द जंगल' के लिए उत्साहित हैं जैकलिन
जैकलिन की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बहुत कॉमेडी फिल्म होने वाली है। उन्होंने बताया यह मेरे लिए बहुत नया है। शूटिंग के वक्त हमने बहुत अच्छा वक्त गुजारा है। मुझे उम्मीद है दर्शक इसे खूब प्यार देंगे। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। मैं मैदान वेब सीरीज के लिए भी बहुत उत्साहित हूं। यह अप्रैल में रिलीज होने वाली है।