फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yuzvendra Chahal post on marriage goes viral after divorce with Dhanashree verma

Chahal Dhanashree Divorce: धनश्री से तलाक के एक दिन बाद चहल की पोस्ट हो रही वायरल, शादी पर की थी टिप्पणी

Fri, 21 Mar 2025 02:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 21 Mar 2025 02:04 PM IST
सार

Chahal Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के एक दिन बाद चहल की शादी से पहले की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जानिए इसमें उन्होंने क्या लिखा था?

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal post on marriage goes viral after divorce with Dhanashree verma
युजवेंद्र चहल धनश्री - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का बीते कल यानी 20 मार्च को अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। दोनों के परिवार वाले मुंबई की बांद्रा अदालत में पहुंचे। इस बीच दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस बीच युजवेंद्र चहल की एक पुरानी पोस्ट सोसल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

शादी से पहले की थी पोस्ट
धनश्री से तलाक के एक दिन बाद युजवेंद्र चहल की साल 2013 की एक एक्स पोस्ट वायरल हो रही है। यह पोस्ट शादी पर है। पोस्ट शादी पर हमला करती हुई प्रतीत होती है। इसके मुताबिक जब एक महिला शादी करती है तो वह अपने पति को गोद लेती है, जिसे एक बड़े हो चुके बच्चे के रूप में चित्रित किया जाता है, इसे उसके माता-पिता अब संभाल नहीं सकते। इसलिए शादी कर देते हैं।

Tumko Meri Kasam Review: महेश भट्ट के चेलों के चक्कर में बर्बाद हुई बेहतरीन कहानी, गिनते जाइए कमजोर कड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन

युजवेंद्र की पोस्ट हो रही वायरल
युजवेंद्र चहल ने अंग्रेजी में पोस्ट किया जिसका हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह से है 'शादी एक काल्पनिक शब्द है जो बड़े हो चुके बच्चे को गोद लेने जैसा है जो अब अपने मां बाप से नहीं संभल रहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी को निर्वाह निधि के रूप में 4.75 करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने इस रकम में से 2.37 करोड़ रुपये पहले ही धनश्री को दे दिया है। 
Rani Mukerji: पैदा होते ही दूसरे बच्चे से बदल गई थीं रानी मुखर्जी, फिर मां ने इस तरह पहचाना

विज्ञापन

Yuzvendra Chahal post on marriage goes viral after divorce with Dhanashree verma
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI

वकील ने की तलाक की तस्दीक
बीते कल अदालत के बाहर मीडिया से बात करते हुए वकील ने कहा कि 'तलाक हो गया है। शादी भंग हो चुकी है।' हालांकि जब मीडिया ने उनसे निर्वाह निधि के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा 'कुछ नहीं, कोई टिप्पणी नहीं'। आपको बता दें चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। खबरों की मानें तो वह जून 2022 से अलग रह रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच तलाक की अफवाहें दिसंबर 2024 से उड़ रही थीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed