फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   It been 15 years since I last had samosa actor Gurmeet Choudhary revealed in his recent Monday Motivation post

Gurmeet Choudhary: फिटनेस के मामले में कोई समझौता नहीं करते गुरमीत, बोले- '15 साल से नहीं चखा समोसे का स्वाद'

Mon, 18 Aug 2025 06:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Aug 2025 06:28 PM IST
सार

Gurmeet Choudhary Monday Motivation Post: गुरमीत चौधरी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। इसके लिए वे कसरत के साथ-साथ डाइट का भी पूरा ख्याल रखते हैं। हालिया पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया है कि 15 साल हो गए, उन्होंने समोसा नहीं खाया।

विज्ञापन
It been 15 years since I last had samosa actor Gurmeet Choudhary revealed in his recent Monday Motivation post
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

छोटे परदे के मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी अदाकारी के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर इसके लिए खूब मेहनत भी करते हैं। वे नियमित रूप से जिम में पसीना बहाते हैं, साथ ही डाइट का भी ख्याल रखते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 15 साल से समोसे का स्वाद नहीं चखा है।

विज्ञापन

बोले- 'अनुशासन हमेशा क्रेविंग पर भारी होता है'
गुरमीत चौधरी ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह उनका 'मंडे मोटिवेशन' पोस्ट है, जिसमें गुरमीत ने अपनी फिटनेस का राज साझा किया है। एक्टर ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें अपनी सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'मुझे आखिरी बार समोसा खाए हुए 15 साल हो गए हैं और सच कहूं तो अब मुझे उसकी याद नहीं आती'। अनुशासन हमेशा क्रेविंग के ऊपर भारी पड़ता है'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)


विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में भी नहीं खाए मशहूर पेड़े
एक्टर ने आगे लिखा है, 'मथुरा में भी मैंने मशहूर पेड़े खाने से परहेज किया। हालांकि यह मुश्किल फैसला था। लेकिन मेरे लिए फिटनेस एक लाइफस्टाइल है, सिर्फ एक फेज नहीं है। इसलिए फिटनेस के मामले में मजबूत रहो और निरंतर रहो'। बता दें कि मुथरा के पेड़े मशहूर हैं। गुरमीत अपने परिवार के साथ हाल ही में मथुरा-वृंदावन यात्रा पर गए थे।

TV Stars: रातों-रात टीवी के इन सितारों को मिली बेशुमार लोकप्रियता, फिर अचानक इंडस्ट्री से हो गए गुम

विज्ञापन

यूजर ने किया सवाल
गुरमीत चौधरी ने आज इंस्टाग्राम पर 'आस्क गुरू' सैशन रखा। यहां एक यूजर ने लिखा, 'समोसे खाने से कैसे बचते हो? यकीन नहीं होता'! इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'हाहा सच! लेकिन सच कहूं तो खुद को याद दिलाकर कि छोटी-मोटी क्रेविंग्स कभी भी लंबे गोल्स से बड़ी नहीं हो सकतीं। हमेशा अनुशासन को क्रेविंग पर हावी होने दो'! फिटनेस के प्रति एक्टर के डेडिकेशन की फैंस तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed