क्या विवादित बयानों के चलते जॉब से सस्पेंड हुईं साक्षी झा? ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में खुद को बताया था ‘मैन हेटर’
Sakshi Jha: हाल ही में टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ में पहुंची थी, जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि इस एपिसोड के बाद उन्हें टीचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया है। जानिए क्या है पूरी सच्चाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साक्षी झा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ में उनकी परफॉर्मेंस के बाद अब खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें बिहार में अपनी टीचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें एपिसोड आने के बाद काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
साक्षी ने खुद को बताया था ‘मैन-हेटर’
‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ सीजन के तीसरे एपिसोड में परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी खुद को ‘मैन-हेटर’ बताया। उनके इंस्टाग्राम बायो में भी लिखा है, ‘पितृसत्ता का सबसे बुरा सपना (Patriarchy’s worst nightmare)।’
उन्होंने अपने भविष्य को लेकर भी एक विवादित बात कही। साक्षी ने कहा कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पुरुषों से नफरत है, जिसमें उनके पिता और भाई भी शामिल हैं। साक्षी के इन बयानों के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया और खबरें आईं कि उन्हें टीचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया है।
Sakshi Jha
— ︎ ︎venom (@venom1s) July 17, 2026
> Calls herself a man-hater feminist
> Hates her father, grandfather, and brother
> Hates and abuses all men
> Wants to beat her husband after marriage
For 10 minutes she kept ranting. Even the judges were fed up.
What a joker.
Does she think she is cool? pic.twitter.com/iO3TAZWAYv
सस्पेंशन की खबर कितनी सच?
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि साक्षी झा को उनके ‘मैन-हेटर’ वाले बयान की वजह से सस्पेंड किया गया। लेकिन सच्चाई ये है कि अब तक न तो बिहार सरकार, न शिक्षा विभाग और न ही उनके स्कूल की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान आया है।
हालांकि सस्पेंशन की खबर कन्फर्म नहीं है, लेकिन एक बात साफ है कि साक्षी झा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं मैन-हेटर हूं’, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में इस कंटेस्टेंट को मिले जीरो; पुरुषों पर दिए विवादित बयान