Indraneil Sengupta: बेवफाई के आरोपों के बीच बोले इंद्रनील सेनगुप्ता; कहा- ‘रिश्ते जरूरी हैं…’
Indraneil Sengupta: अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की। उन्होंने साझा किया कि व्यक्तिगत संबंधों के चलते मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। उन्होंने यह तब कहा जब हाल ही में उनकी एक्स वाइफ बरखा बिष्ट ने उन पर बेवफाई के आरोप लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता ने अपनी एक्स वाइफ बरखा बिष्ट द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की है। वह व्यक्तिगत संबंधों के चलते मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि उसकी प्रोफेशनल लाइफ भी प्रभावित होती है। खासकर, जब आप इतने डिमांड वाले प्रोफेशन में हों, तो इसका मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
अभिनेता ने कहा- ‘रिश्ते जरूरी हैं’
अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता ने व्यक्तिगत रिश्तों पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘रिश्ते जरूरी हैं। हम सामाजिक प्राणी हैं। चाहे वह माता-पिता, पार्टनर, बच्चों या दोस्तों के साथ हो। ये संबंध हमें पोषण देते हैं और हां, जब व्यक्तिगत संबंधों में समस्याएं आती हैं, तो वह आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करती हैं, जो आपकी प्रोफेशनल लाइफ को भी प्रभावित कर सकती हैं। समय और भावनात्मक स्थिरता के साथ, आप चीजों को मैनेज करना और उन्हें अलग-अलग हिस्सों में बांटना सीख जाते हैं। मुझे लगता है कि मैं कुछ हद तक ऐसा करने में सक्षम हूं।’
यह खबर भी पढ़ें: Suriya: सूर्या ने बताया कहां से आया ‘रेट्रो’ का आइडिया, लोगों से की फिल्म देखने की अपील
एक्स वाइफ ने लगाया बेवफाई का आरोप
इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट ने साल 2008 में शादी की थी। 13 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। 2022 में उनका तलाक हो गया। बरखा बिष्ट ने आरोप लगाया कि इंद्रनील उनकी शादी के दौरान उनसे धोखा कर रहे थे। विश्वासघात के बावजूद, वह अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश में दो साल तक साथ रहीं। आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में, बरखा ने खुलासा किया कि अब भी वह इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि उनकी शादी में क्या गलत हुआ था। अभिनेत्री ने कहा, ‘इंद्रनील ने शादी तोड़ने का फैसला उन कारणों से किया जो उन्हें ही पता हैं। अगर यह मेरे हाथ में होता, तो मैं अभी भी शादीशुदा होती। हमारी शादी अच्छी रही। चार साल तक, मुझे लगातार लगता रहा कि काश मैं हर चीज में कमतर होती। शायद चीजें ठीक हो सकती थीं। बेवफाई, धोखा, एक आप्शन है। दूसरा विकल्प वह है जो आप उसके बाद करते हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: Kesari Chapter 2: 'केसरी चैप्टर 2' में नजर नहीं आए विक्की कौशल, फिर भी इस तरह निभाई अहम भूमिका
इंद्रनील ने कहा शादी के बाद जिंदगी में हुए पॉजिटिव चेंज
वहीं, अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता ने हाल ही में संघमित्रा हितैषी के यूट्यूब चैनल ‘द रियल स्टोरी’ पर अपने तलाक को एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया, जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह अपने तलाक को असफलता के रूप में नहीं देखते हैं।