फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian film PYRE nominated in 6 categories in Spains prestigious 24th Imagine India International Film Festiva

PYRE: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' को मिली बड़ी उपलब्धि, इस महोत्सव में मिले छह नामांकन

Mon, 14 Apr 2025 10:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Apr 2025 10:55 PM IST
सार

PYRE Nominated: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' को बड़ी उप्लब्धि मिली है। यह फिल्म इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छह कटेगरी में नामांकित हुई है। फिल्म उत्तराखंड में पलायन पर आधारित है।

विज्ञापन
Indian film PYRE nominated in 6 categories in Spains prestigious 24th Imagine India International Film Festiva
पायर फिल्म का दृश्य, विनोद कापड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की फिल्म 'पायर' को स्पेन के मशहूर 24वें इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छह कटेगरी में नामांकित किया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी की यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डिजाइनिंग श्रेणी में नामांकित हुई है।

विज्ञापन

इन लोगों को किया गया नामांकित
विनोद कापड़ी को सबसे अच्छी फिल्म, सबसे अच्छे निर्देशक और सबसे अच्छी कहानी के लिए नामांकित किया गया है। 'लाइफ ऑफ पाई' फेम कनाडियन कंपोजर और अकादमी अवॉर्ड के विजेता माइकल डैना को सर्वश्रेष्ठ म्यूज के लिए नामांकित किया गया है। मानस भट्टाचार्य को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के लिए नामांकित किया गया है। साउस्तौ नस्कर को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन के लिए नामांकित किया गया है।
Jaat Collection: पांचवें दिन 'जाट' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, सनी देओल की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म महोत्सव का क्या मकसद है?
24वां इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक सितंबर से 16 सितंबर 2025 तक आयोजित होगा। इमेजिन इंडिया महोत्सव खास तौर से भारतीय उपमहाद्वीप, एशिया और स्पेन तथा इसके साथ ही यूरोपीय संघ के बीच मैत्री और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। इसका मकसद भारत से आने वाली फिल्मों को प्रदर्शित करना और उन पर ध्यान देना है। 
Jewel Thief: जयदीप के डांस मूव्स से हैरान हुईं निकिता दत्ता, एक्टर बोले- 'जो लोग मुझे बचपन से जानते हैं...'

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
फिल्म 'पायर' को निर्देशक विनोद कापड़ी ने ही निर्देशित किया है, इसके राइटर भी वही हैं। फिल्म में दो बुजुर्ग ने अहम भूमिका निभाई है, इनके नाम पद्म सिंह और हीरा देवी हैं। फिल्म की कहानी हिमालय के एक सुदूर इलाके की है, जहां एक बुजुर्ग जोड़ा पद्म और तुलसी रहते हैं। इनकी दुनिया उजड़ने लगी है। दरअसल, इनके गांव में लगभग सभी लोगों ने पलायन कर लिया है। वह सोचते हैं कि जब मर जाएंगे तो उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा? अचानक एक दिन उनके पास एक खत आता है, जिसके बाद उन्हें जीने की आस जागती है? फिल्म इसी के आस पास घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed