Troll Trailer: फैंटेसी के नाम पर हॉलीवुड की नई पेशकश, जारी हुआ नई मॉनस्टर फिल्म 'ट्रोल' का धांसू ट्रेलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' ने अपनी आगामी मॉन्स्टर फिल्म 'ट्रोल' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
विस्तार
ओटीटी की दुनिया दिन-ब-दिन और बड़ी और रोमांचक होती जा रही है। कमाल की बात यह है कि बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड भी इसमें अपना भरपूर योगदान दे रहा है। ओटीटी की इस दुनिया को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए हॉलीवुड ने अपनी एक आगामी धमाकेदार पेशकश 'ट्रोल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म एक ऐसी फैंटेसी को सबके सामने पेश करती है, जो लोगों के दिलों में खौफ और रोमांच के नए लेवल को पेश करती है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' ने अपनी आगामी मॉन्स्टर फिल्म 'ट्रोल' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'द वेव एंड टॉम्ब रेडर' के निर्देशक रोअर उथौग द्वारा निर्देशित, फिल्म उन मिसमैच्ड लोगों के एक ग्रुप को दर्शाती है, जिन्हें हाल ही में जागे हुए पहाड़ ट्रोल के हाथों ओस्लो शहर के विनाश को रोकना होगा। इसकी कहानी एस्पेन औकन द्वारा लिखी गई है, जो पहले नॉर्वेजियन हॉरर फिल्म 'वाइकिंगुलवेन' शामिल हैं।
Viral Photo: ओटीटी का सबसे बड़ा गुंडा है तस्वीर में दिख रहा यह मासूम बच्चा, फैन फॉलोइंग में देता है सबको टक्कर
जारी किए गए दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत घर में बैठे एक कपल के चाय पीने से होती है। उनका पूरा घर अचानक से किसी भूकंप जैसी चीज से पूरी तरह तहस-नहस हो जाता है। जिसके बाद वीडियो के पीछे चल रहे वॉइस ओवर में पता चलता है कि किसी जमाने में 'ट्रोल' हुआ करते थे। ट्रोल ऐसे पहाड़ होते हैं, जिनमें जान होती है। यह एक मॉनस्टर की तरह होते। इस कपल के बाद धीरे-धीरे करके यह नई आफत पूरे शहर के लिए विनाशकारी बन जाती है। 'ट्रोल' पूरे शहर का विनाश करने पर तुल जाता है, जिसके बाद पूरे शहर में अफरा तफरी मच जाती है। ऐसे में कई अलग-अलग लोग साथ आते हैं और पूरे शहर को बचाने की कोशिश में लग जाते हैं।
Phone Bhoot Prediction: भूतनी बनकर पर्दे पर छाने को तैयार हैं कटरीना, पहले दिन इतना होगा ‘फोन भूत’ का कारोबार!
फिल्मा के ट्रेलर में दिखाया एक-एक दृश्य इस कहानी को और भी दिलचस्प बना रहा है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
Pathaan Teaser: पहले 24 घंटे में ‘जीरो’ से भी पीछे रहा ‘पठान’, समझिए कैसे ये है फिल्म के लिए पहला शुभ संकेत!