फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Russia most acclaimed actor Liya Akhedzhakova starts crying after seeing images from Kyi

Russia-Ukraine war: कीव की भयावह तस्वीरों को देख रोने लगीं ये रशियन एक्ट्रेस, पुतिन के बारे में कही ये बात

Wed, 02 Mar 2022 06:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Mar 2022 06:57 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। खेरसान शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। इसी बीच रशिया की जानी मानी अभिनेत्रियों  Liya Akhedzhakova ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Russia most acclaimed actor Liya Akhedzhakova starts crying after seeing images from Kyi
Liya Akhedzhakova - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। खेरसान शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। खारकीव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं और 112 घायल लोग हो गए हैं। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रूस में जंग के खिलाफ पोस्टर बैनर लहराए जा रहे हैं। Liya Akhedzhakova रशिया की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं उन्होंने भी व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Russia most acclaimed actor Liya Akhedzhakova starts crying after seeing images from Kyi
Liya Akhedzhakova - फोटो : सोशल मीडिया

Liya Akhedzhakova राजनीतिक मुद्दों पर भी बोलने से नहीं घबराती हैं। 10 साल की उम्र में उन्होंने स्टालिन को खत लिख डाला था जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए टीबी के इलाज में आर्थिक मदद मांगी थी। Liya ने पुतिन की निंदा करते हुए इसे व्यक्तिगत हमला बताया है। Liya Akhedzhakova का जन्म Dnipro में हुआ था जोकि अब यूक्रेन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Russia most acclaimed actor Liya Akhedzhakova starts crying after seeing images from Kyi
Liya Akhedzhakova - फोटो : सोशल मीडिया

यूक्रेन पर रूस के हमले की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। ज्यादातर नुकसान कीव को पहुंचा है। जिनसे पता चला है कि यूक्रेन की सड़कों पर 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैनिकों का काफिला मौजूद है और जगह-जगह गोलीबारी हो रही है। इन तस्वीरों को लेकर जब Liya Akhedzhakova से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मुझे इसे देखते ही रोना आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed