फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   rob reiner michele reiner murder case son nick reiner charged hollywood shocked

रॉब-मिशेल रेनर हत्या मामले में परिवार का पहला बयान, बेटा निक अदालत में हुआ पेश; मौत की वजह का भी चला पता

Thu, 18 Dec 2025 01:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:01 PM IST
सार

Rob Reiner-Michele Reiner Death Case: हॉलीवुड फिल्ममेकर रॉब रेनर और मिशेल रेनर की हत्या मामले में अब परिवार की ओर से पहला बयान आया है। इसके अलावा आरोपी बेटा निक भी अदालत में पेश हुआ। दंपत्ति की किस तरह से मौत हुई, चलिए बताते हैं क्या है मामला।

विज्ञापन
rob reiner michele reiner murder case son nick reiner charged hollywood shocked
Rob Reiner-Michael Reiner Death Case - फोटो : WCIV

विस्तार

हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर की मौत ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले ने तब और भयावह मोड़ ले लिया, जब दंपत्ति के बेटे निक रेनर पर अपने ही माता-पिता की हत्या का आरोप लगा।
विज्ञापन


कैसे हुई रॉब-मिशेल की मौत?
14 दिसंबर को लॉस एंजेलिस स्थित ब्रेंटवुड इलाके में रॉब और मिशेल रेनर अपने घर में मृत पाए गए। मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मौत धारदार हथियार से किए गए कई वारों के कारण हुई और इसे साफ तौर पर हत्या करार दिया गया। उसी दिन शाम को पुलिस ने उनके 32 वर्षीय बेटे निक रेनर को हिरासत में लिया और बाद में उस पर प्रथम श्रेणी की दोहरी हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Payal Gaming: पायल गेमिंग ने Viral MMS पर तोड़ी चुप्पी, यूट्यूबर ने कानूनी कदम उठाने की कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ओर से पहला बयान
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पहली बार रेनर परिवार के बाकी सदस्यों ने सार्वजनिक बयान जारी किया। रॉब और मिशेल के बच्चों जेक और रोमी रेनर ने कहा कि वो ऐसे दर्द से गुजर रहे हैं जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने अपने माता-पिता को सिर्फ माता-पिता ही नहीं, बल्कि अपने सबसे अच्छे दोस्त बताया। साथ ही, उन्होंने लोगों से संवेदनशीलता और निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की।

अदालत में पेश हुआ बेटा निक
निक रेनर 17 दिसंबर को पहली बार अदालत में पेश हुए। उस दौरान वो जेल द्वारा जारी आत्महत्या-रोधी कपड़ों में नजर आए। अदालत में उन्होंने अपने अधिकार समझने की पुष्टि की, लेकिन किसी तरह की दलील पेश नहीं की। उनकी पेशी को 7 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। कानूनी जानकारों का मानना है कि इस देरी के पीछे मानसिक स्वास्थ्य जांच की संभावना हो सकती है, ताकि यह तय किया जा सके कि आरोपी मुकदमे का सामना करने के लिए मानसिक रूप से सक्षम है या नहीं।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोमी रेनर ने ही सबसे पहले माता-पिता के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई से खतरा हो सकता है। इसके कुछ ही घंटों बाद निक को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वह लॉस एंजेलिस के ट्विन टावर्स करेक्शनल फैसिलिटी में हिरासत में है।

हॉलीवुड में छाया मातम
आपको बता दें रॉब रेनर को ‘स्टैंड बाय मी’, ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ और ‘दिस इज स्पाइनल टैप’ जैसी यादगार फिल्मों के लिए जाना जाता है। कई सितारों और फिल्मकारों ने उन्हें एक बहुआयामी निर्देशक और संवेदनशील इंसान के तौर पर याद किया है। अब यह मामला सिर्फ एक आपराधिक जांच नहीं रह गया है, बल्कि यह कानून, मानसिक स्वास्थ्य, परिवार और इंसानी रिश्तों के बेहद जटिल पहलुओं को सामने ला रहा है। आने वाली सुनवाई में यह साफ होगा कि इस त्रासदी के पीछे की सच्चाई क्या है, लेकिन फिलहाल रेनर परिवार और हॉलीवुड, दोनों ही गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed