फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars 2024 Godzilla Minus one created history after winning 96th academy award details inside

Oscars 2024: ऑस्कर जीतकर गॉडजिला माइनस वन ने रचा इतिहास, इन हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ हासिल किया खिताब

Mon, 11 Mar 2024 11:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

गॉडजिला माइनस वन को ताकाशी यामाजाकी ने लिखा और निर्देशित किया गया है। उन्होंने इस फिल्म की वीएफएक्स टीम का भी नेतृत्व किया था। उनकी टीम में कियोको शिबुया, मसाकी ताकाहाशी और तात्सुजी नोजिमा शामिल थे।

विज्ञापन
Oscars 2024 Godzilla Minus one created history after winning 96th academy award details inside
गॉडजिला माइनस वन की टीम - फोटो : एक्स

विस्तार

96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में गॉडजिला माइनस वन ने इतिहास रच दिया है। फिल्म को बेस्ट विजअल इफेक्ट की कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया है। 15 मिलियन डॉलर के बजट से बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने चार बड़े बजट वाली हॉलीवुड फिल्मों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। दशकों में यह पहली बार है कि किसी गैर-अमेरिकी स्टूडियो फिल्म ने इस श्रेणी यह पुरस्कार जीता है। यह पहला मौका था जब 70 वर्ष में पहली बार गॉडजिला फ्रेंचाइजी की किसी फिल्म को नामांकित किया गया था और पहली बार में ही इस फिल्म ने अवॉर्ड हासिल करने में कामयाबी हासिल की। 
विज्ञापन

Babil Khan: इरफान की प्रसिद्धि के कारण उनसे दूर हो गए थे बाबिल, साझा किया बचपन का यह दर्दनाक अनुभव
विज्ञापन


इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
गॉडजिला माइनस वन को ताकाशी यामाजाकी ने लिखा और निर्देशित किया गया है। उन्होंने इस फिल्म की वीएफएक्स टीम का भी नेतृत्व किया था। उनकी टीम में कियोको शिबुया, मसाकी ताकाहाशी और तात्सुजी नोजिमा शामिल थे। यह टीम अब जापान की सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट वाले ऑस्कर की पहली विजेता है। यामाजाकी और उनके उनकी टीम ने गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3, नेपोलियन, मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन और द क्रिएटर की वीएफएक्स टीमों को पीछे छोड़कर यह जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Oscars 2024: भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि, सिनेमा में योगदान के लिए सराहा

नामांकन पर निर्देशक ने कही थी यह बात
इससे फिल्म को आस्कर के लिए नामांकन मिलने के बाद यामाजाकी ने खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था,  "लगभग 40 वर्षों से मैं हॉलीवुड के विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए फिल्में बना रहा हूं। मुझे लगता है कि मैंने आखिरकार कुछ हासिल कर लिया है। नामांकन पर मैंने अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया था, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है। यह गॉडजिला के लिए एक अद्भुत दिन है!"

अमेरिका कनाडा में फिल्म ने की जमकर कमाई
गॉडजिला माइनस वन को दुनियाभर में काफी सराहना मिली थी। यह फिल्म अमेरिका और कनाडा में 56.4 मिलियन डॉलर की कमाई कर इन देशों में अब तक की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली जापानी फिल्म बन गई थी।
Sunday Box Office: दर्शकों पर खूब चला 'शैतान' का जादू, रविवार को 'लापता लेडीज' ने भी दिखाया दम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed