फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   indian art designer nitin chandrakant desai remembered with Oscars in memorium segment

Oscars 2024: भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि, सिनेमा में योगदान के लिए सराहा

Mon, 11 Mar 2024 11:14 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:14 AM IST
सार

नितिन ने बाॅलीवुड में कई नामी डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। इनमें राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक हैं।

विज्ञापन
indian art designer nitin chandrakant desai remembered with Oscars in memorium segment
nitin desai - फोटो : social media

विस्तार

96वें अकादमी पुरस्कार समारोह में जहां हस्तियों को सम्मानित किया गया वहीं, इस मौके पर कुछ हस्तियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। यहां भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। नितिन ने बाॅलीवुड में कई डायरेक्टर्स के साथ काम किया। इनमें राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर और संजय लीला भंसाली जैसे नामी निर्देशक हैं।
विज्ञापन


नितिन देसाई को याद किया गया
इस बार के अकादमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में 'ओपनहाइमर' और 'बार्बी' के नाम सबसे ज्यादा  पुरस्कार हुए। इसी दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में दिवंगत भारतीय निर्देशक को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। नितिन बहुत ही नामी निर्देशक रहे हैं। मेमोरियम सेगमेंट के दौरान नितिन को श्रद्धांजलि दी गई। ऐसा करने के लिए मंच पर एक वीडियो चलाया गया। इसी के जरिए नितिन देसाई को ट्रिब्यूट दिया गया। स्क्रीन पर कुछ समय के लिए उनकी तस्वीर भी दिखाई गई। जाहिर है यह ट्रिब्यूट उन्हें सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पोलका डॉट वाली ड्रेस में दिखीं कैटरीना, यूजर्स बोले- 'खुशखबरी है क्या?'
विज्ञापन
विज्ञापन



किया बड़े फिल्मकारों के साथ
आपको बता दें कि नितिन देसाई ने बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए काम किया है। फिल्म ‘जोधा अकबर’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के लिए उनका काम सराहनीय रहा है। नितिन ने ‘लगान’ का सेट बनाया था, इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नाॅमिनेशन भी मिला। इसके अलावा, ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए भी उन्होंने काम किया। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में नितिन देसाई का निधन हुआ था। इस वक्त उनकी उम्र महज 57 साल ही थी। हालांकि, इस वक्त तक वह बाॅलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके थे।

यह भी पढ़ें:  Sunday Box Office: दर्शकों पर खूब चला 'शैतान' का जादू, रविवार को 'लापता लेडीज' ने भी दिखाया दम


इन्हें भी दी श्रद्धांजलि
वहीं, अभिनेता ली सन क्युन को भी याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह दक्षिण कोरियाई अभिनेता हैं। पिछले साल दिसंबर में इनका निधन हुआ था, उस समय यह महज 48 साल थे। इनके अलावा, फ्रेंड्स स्टार मेथ्यू पेरी सहित दूसरी हस्तियों को भी याद किया गया। गौरतलब है कि 96वां अकादमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed