फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   No Time to Die Music Video will release tomorrow sung by Billie Eilish

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा 'नो टाइम टू डाय' का म्यूजिक वीडियो

Thu, 01 Oct 2020 09:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 01 Oct 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
No Time to Die Music Video will release tomorrow sung by Billie Eilish
जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग - फोटो : ट्विटर

जेम्स बॉन्ड सीरीज की बहुचर्चित फिल्म 'नो टाइम टू डाय' इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस फिल्म के थीम सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है। इस गाने को 18 साल की मशहूर गायिका बिली इलिश ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो को शुक्रवार (2 अक्तूबर) को रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी खुद बिली इलिश ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्विटर पर बताया है, 'नो टाइम टू डाय' के थीम सॉन्ग को कल रिलीज किया जाएगा।' इस फिल्म के ऑडियो सॉन्ग को इस साल फरवरी में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद यह पहले हफ्ते सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना बन गया है। 'नो टाइम टू डाय' ने रिलीज के पहले सप्ताह में 90,000 चार्ट की बिक्री और 10 करोड़ से ज्यादा बार स्ट्रीम दर्ज की है। यह रिकॉर्ड बनाने वालीं इलिश सबसे कम उम्र की कलाकार हैं। 
विज्ञापन

 


इससे पहले एडेल के स्काईफॉल गाने ने अक्टूबर 2012 में अपने शुरुआती सप्ताह में 84,000 चार्ट्स की बिक्री दर्ज की थी जबकि सैम स्मिथ की 'द राइटिंग ऑन द वॉल' ने 70,000 की बिक्री के साथ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 13 फरवरी को जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया था। इस गाने को बिली इलिश ने लिखा और गाया है। 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज के साथ ही बिली इलिश जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की गायिका बन चुकी हैं।

बात करें फिल्म 'नो टाइम टू डाय' की तो यह जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म है। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन अभिनेत्री अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी। यह फिल्म पहले दो अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होने वाली थी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म आठ अप्रैल को दस्तक देने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट का आगे बढ़ा दिया गया है।

पढ़ें: सिएना मिलर को उचित मेहनताना देने के लिए चैडविक बोसमैन ने कम की थी अपनी फीस, दिवंगत अभिनेता को अभिनेत्री ने इस तरह किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed