{"_id":"5f74951d8c6f92443735a35f","slug":"chadwick-boseman-cut-his-salary-to-increase-sienna-miller-in-21-bridges-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिएना मिलर को उचित मेहनताना देने के लिए चैडविक बोसमैन ने कम की थी अपनी फीस, दिवंगत अभिनेता को अभिनेत्री ने इस तरह किया याद","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सिएना मिलर को उचित मेहनताना देने के लिए चैडविक बोसमैन ने कम की थी अपनी फीस, दिवंगत अभिनेता को अभिनेत्री ने इस तरह किया याद
Wed, 30 Sep 2020 08:22 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
सिएना मिलर, चैडविक बोसमैन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस सिएना मिलर ने दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन को याद करते हुए अपनी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। सिएना मिलर ने बताया है कि दिवंगत अभिनेता ने अपनी पेमेंट कम करवाई थी ताकि फिल्म '21 ब्रिजिस' के लिए उन्हें उचित मेहनताना मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैंने एक रकम की मांग की थी जिसे स्टूडियो नहीं मान रहा था। मैंने कहा था 'सही...पेमेंट मिलने पर ही फिल्म करूंगी'। चैडविक फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक थे, ऐसे में उन्होंने अपनी सैलरी से कुछ कम कराया था। बाद में मुझे उनके हिस्से से सैलरी मिली। वह मेरे काम के फैन थे और चाहते थे कि किसी भी तरह मैं वो फिल्म करूं।"
विज्ञापन
मार्वेल सीरीज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर चैडविक बोसमैन का 28 अगस्त को निधन हो गया था। वे 43 साल के थे। कुछ सालों से आंत के कैंसर से लड़ रहे थे।
विज्ञापन
चैडविक बोसमैन का जन्म अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य में हुआ था। वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट थे। साल 2013 में फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने टीवी पर कई छोटे-मोटे रोल किए। फिल्मों में बोसमैन ने ब्लैक किरदारों को अमर कर दिया। इस फिल्म ने बेस्ट ऑरिजनल स्कोर, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के तीन ऑस्कर अवॉर्ड भी जीते थे।