फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Ananya Pandey Starrer Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Ahead One Week Of Film

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज, कार्तिक-अनन्या की जमी जोड़ी; प्रेडिक्टेबल लगी कहानी

Thu, 18 Dec 2025 01:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:13 PM IST
सार

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर आखिर आज रिलीज हो गया है। यहां देखें ट्रेलर…

विज्ञापन
Kartik Aaryan Ananya Pandey Starrer Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Ahead One Week Of Film
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर अंतत: आज रिलीज हो गया है। फिल्म की रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। यहां देखिए कैसा है ट्रेलर और इसमें क्या है खास…

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


Kartik Aaryan Ananya Pandey Starrer Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Ahead One Week Of Film
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में कुछ भी नया नहीं
ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के साथ होती है, जिसमें वो कहते हैं कि बीते कल और आने वाले भविष्य की छोड़कर सिर्फ वर्तमान में जीना चाहिए। जो मौजूदा वक्त में आपके पास है, उस पल का आनंद लो। इसके बाद ट्रेलर में अनन्या पांडे की एंट्री होती है, जो फिल्म में एक लेखक बनी हैं। 3 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में कुछ भी नया देखने को नहीं मिलता है। कार्तिक आर्यन लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्रीपी पंच लाइन मारते हैं। ट्रेलर में विदेशों की अच्छी-अच्छी लोकेशन जरूर भाती हैं। बाकी सबकुछ आपको पहले की फिल्मों में देखा हुआ लगेगा।
 

Kartik Aaryan Ananya Pandey Starrer Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Ahead One Week Of Film
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
टिपिकल रॉम-कॉम फिल्मों की याद दिलाता है ट्रेलर
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर आपको एक टिपिकल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की याद दिलाता है। जिसमें पहले हीरो-हीरोइन मिलते हैं, उनमें नोक-झोंक होती है। हीरोइन पहले हीरो से चिढ़ती है। दोनों परिस्थितियों वश साथ में ही रहते और फिर हिरोइन हीरो के प्यार में पड़ जाती है। दोनों के बीच रोमांस होता है और अंत में दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है और फिर आता है सैड सॉन्ग। उसके बाद फिल्म का सदियों से चला रहा आ रहा एक हैप्पी एंडिंग मूमेंट। ट्रेलर देखकर फिल्म आपको ये ही फील देती है। ट्रेलर में ये सब आपको देखने को मिलेगा।

Kartik Aaryan Ananya Pandey Starrer Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Ahead One Week Of Film
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बाकी कास्ट की भी दिखी झलक
ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक दिखती है। जिसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता प्रमुख रूप से नजर आते हैं। हालांकि, उन्हें ट्रेलर में ज्यादा स्पेस नहीं मिला है। कार्तिक आर्यन अपने चिर-परिचित अंदाज में ही दिखे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इस बार भी वो भूल भुलैया 2-3, शहजादा और लुका छुपी वाले अंदाज में ही पंच लाइन मारते और हंसते नजर आएंगे। जबकि अनन्या को देखकर भी कुछ अलग नहीं लगता।

Kartik Aaryan Ananya Pandey Starrer Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Ahead One Week Of Film
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया है। इससे पहले फिल्म के गाने रिलीज हुए थे, जिन्हें पसंद भी किया जा रहा है। अब देखना है कि क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed