फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Margaret Nolan died at the age of 76

‘गोल्डफिंगर’ फेम अभिनेत्री मार्गरेट नोलन का 76 साल की उम्र में निधन

Tue, 13 Oct 2020 12:59 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 13 Oct 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Margaret Nolan died at the age of 76
मार्गरेट नोलन - फोटो : twitter@edgarwright

अभिनेत्री मार्गरेट नोलन का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे ने वैराइटी पत्रिका से पुष्टि की और बताया कि मार्गरेट ने पांच अक्तूबर को अंतिम सांस ली। मार्गरेट को जेम्स बॉन्ड की फिल्म गोल्डफिंगर (1964) के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

 
निर्देशक एडगर राइट ने ट्विटर पर मार्गरेट नोलन को श्रद्धांजलि दी। राइट ने इसके साथ एक नोट लिखा- 'यह दुखद है कि मुझे बताना पड़ रहा है अभिनेत्री और कलाकार मार्गरेट नोलन का निधन हो गया। उन्हें बीटल्स और आइकॉनिक बॉन्ड के साथ देखा गया।'
विज्ञापन


एडगर राइट ने आगे लिखा कि 'वह गोल्ड फिंगर के पोस्टर पर गोल्ड पेंटेड मॉडल के रूप में दिखीं। साथ ही उन्होंने क्लासिक ए हार्ड डेज नाइट, कैरी ऑन गर्ल्स, नो सेक्स प्लीज वी आर ब्रिटिश सहित अन्य में काम किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
 
कौन हैं मार्गरेट नोलन?
मार्गरेट नोलन का जन्म 29 अक्तूबर 1943 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की। उन्होंने द बीटल्स की फिल्म ए हार्ड डेज नाइट (1964) में काम किया। इसी साल उन्होंने गोल्डफिंगर में काम किया। मार्गरेट नोलन गोल्डफिंगर के पोस्टर, रिकॉर्ड्स, किताबों, पेटिंग में गोल्ड बिकनी पहनी नजर आईं। 80 के दशक के मध्य में नोलन ने अभिनय से ब्रेक ले लिया। 2011 में उन्होंने वापसी की। मार्गरेट नोलन के दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed