फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Little Fires Everywhere director Lynn Shelton dies at 54

'न्यू गर्ल' की निर्देशक लिन शेल्टन का 54 वर्ष की आयु में निधन

Sun, 17 May 2020 03:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 17 May 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Little Fires Everywhere director Lynn Shelton dies at 54
लिन शेल्टन - फोटो : सोशल मीडिया

न्यू गर्ल, द फ्रेश ऑफ द बोट, लिटिल फायर एवरीवेयर और मैड मैन की निर्देशक लिन शेल्टन (Lynn Shelton) का शुक्रवार को रक्त विकार के कारण निधन हो गया। उन्होंने 54 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


शेल्टन के प्रचारक एडम केरश ने शनिवार को एक बयान में कहा कि लॉस एंजिल्स में शुक्रवार को रक्त विकार की वजह से लिन की मृत्यु हो गई। 54 वर्षीय अभिनेत्री-निर्देशक को 2009 की फिल्म 'हंपडे' के निर्देशन के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन


लिन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद 14 साल में करीबन आठ फिल्मों को लिखा और निर्देशित किया। लिन शेल्टन को स्वतंत्र अमेरिकी सिनेमा आंदोलन की अग्रणी आवाज के तौर पर जाना जाता है। मार्क डुप्लेस ने उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर कहा- हमने बहुत सी चीजों को एक साथ बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिग्गज अभिनेता फ्रेड विलार्ड का निधन की खबर आई थी। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। फ्रेड विलार्ड ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार काम किया था। उन्होंने 'दिस इज स्पाइनल टैप', 'बेस्ट इन शो' और 'एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ रॉन बरगंडी' जैसी कई फिल्मों में अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था। 


ये भी पढ़ें- मशहूर अभिनेता फ्रेड विलार्ड का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lynn Shelton loved actors and we loved her back. She was a dream on set. Her lovely, sunny energy was infectious and actors always drifted to video village between takes to be around her. She had such a quiet power and I will miss her. Rest In Peace, Lynn. Love you.

A post shared by Mindy Kaling (@mindykaling) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed