फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   comedic actor Fred Willard has died in the age 86

मशहूर अभिनेता फ्रेड विलार्ड का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 17 May 2020 08:13 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 17 May 2020 08:13 AM IST
सार

  • अभिनेता फ्रेड विलार्ड के निधन की जानकारी उनकी बेटी होप मुलबर्गर ने दी है
  • फ्रेड विलार्ड फिल्मों में हमेशा एक कॉमेडियन के तौर पर ही नजर आते थे

विज्ञापन
comedic actor Fred Willard has died in the age 86
फ्रेड विलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने अभिनय से हॉलीवुड सिनेमा में अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता फ्रेड विलार्ड का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। फ्रेड विलार्ड ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार काम किया था। उन्होंने 'दिस इज स्पाइनल टैप', 'बेस्ट इन शो' और 'एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ़ रॉन बरगंडी' जैसी कई फिल्मों में अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था। 

विज्ञापन


अभिनेता फ्रेड विलार्ड के निधन की जानकारी उनकी बेटी होप मुलबर्गर ने दी है। होप मुलबर्गर ने कहा कि उनके पिता का निधन शुक्रवार देर रात को हुआ था। हालांकि होप मुलबर्गर ने अभी यह नहीं बताया कि फ्रेड विलार्ड का निधन किन कारणों से हुआ है। 
विज्ञापन


पढ़ें: अखिल सचदेवा ने इस तरह तय किया गायिकी का सफर, हुमा कुरैशी ने ऐसे दिया था साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेड विलार्ड फिल्मों में हमेशा एक कॉमेडियन के तौर पर ही नजर आते थे। बात करें उनके सिनेमाई करियर की तो उन्होंने टीवी शोज से अपने अभिनय की शुरुआत की। वह पहली बार टीवी शो Pistols 'n' Petticoats में नजर आए। फ्रेड विलार्ड की पहली फिल्म टीन एज मदर थी। यह फिल्म साल 1967 में आई थी। 

अपनी पहली ही फिल्म से फ्रेड विलार्ड ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। फ्रेड विलार्ड को फिल्म 'दिस इज स्पाइनल टैप' के लिए हमेशा याद किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने रोब रेनर मॉक्युमेंटरी का किरदार निभाया था जिसकी दर्शकों ने हमेशा तारीफ की। फ्रेड विलार्ड की फिल्म 'दिस इज स्पाइनल टैप' साल 1984 में आई थी। इसके अलावा वह चार बार एमी अवॉर्ड के लिए भी नोमिनेट हो चुके हैं। 


पढ़ें: इस अभिनेत्री के साथ हुआ बड़ा हादसा, कुत्ते के काटने से खराब हुआ था चेहरा, करवाई सर्जरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed