{"_id":"5ff28b258ebc3e08bd21f880","slug":"gerry-marsden-has-passed-away-at-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक गेरी मार्सडन का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
गायक गेरी मार्सडन का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mon, 04 Jan 2021 09:01 AM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 04 Jan 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
गेरी मार्सडन
- फोटो : बीबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठित गायक गेरी मार्सडन (Gerry Marsden) का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। उन्होंने इंग्लैंड के मर्सीसाइड में अंतिम सांस ली। गेरी को लिवरपूल फुटबॉल क्लब के एंथम यू विल नेवर वॉक अलोन (You’ll Never Walk Alone) के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
रेडियो प्रेजेंटर और गेरी के करीबी पीट प्राइस ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरा मन बहुत भारी है। परिवार से बात करने के बाद मैं यहां आपको बताने के लिए हूं कि दिग्गज गेरी मार्सडन का दिल में इंफेक्शन की वजह से निधन हो गया। यह बेहद दुखद है। दुनिया से सारा प्यार उन्हें भेजना। आप कभी अकेले नहीं चलेंगे।‘
विज्ञापन
बता दें कि गेरी एंड द पेसमेकर्स दुनिया के प्रमुख बैंड में से एक रह चुका है। जिसकी रैंकिंग बीटल्स से ठीक पीछे थी।
उन्होंने हाउ डू यू डू इट? (How Do You Do It?) से डेब्यू किया था जो कि इंग्लैंड में चार्ट्स में पहले नंबर पर रहा था। इसके अलावा उनका मशहूर सिंगल आई लाइक इट और यू विल नेवर वॉक अलोन तो है ही।
विज्ञापन
एक शानदार संगीत करियर में गेरी गायक होने के साथ साथ गीतकार भी थे। उन्होंने बैंड के लिए आई एम द वन (I’m the One), इट्स गोना बी आल राइट (It’s Gonna Be All Right) और फेरी क्रॉस द मर्सी (Ferry Cross the Mersey) जैसे गीत लिखे। उनका गाना डोंट लेट द सन कैच यू क्राइंग (Don’t Let the Sun Catch You Crying) अमेरिका में बड़ा हिट साबित हुआ था।
संगीत के अलावा गेरी ने अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी विरासत को आगे बढ़ाया। टीवी पर्सनालिटी के रुप में उन्होंने सोलो एक्ट किया था।