फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gal Gadot has been slammed on social media after she was cast to play Cleopatra

मिस्र की रानी 'क्लियोपैट्रा' के किरदार को लकर विवादों में फंसीं गैल गैडोट, इस वजह से यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Mon, 12 Oct 2020 05:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 12 Oct 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Gal Gadot has been slammed on social media after she was cast to play Cleopatra
गैल गैडोट - फोटो : @Gal_gadot

इजराइली अभिनेत्री गैल गैडोट को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वजह है उनका मिस्र की रानी ‘क्लियोपैट्रा’ का किरदार निभाना।  निर्देशक पैटी जेनकिंस (Patty Jenkins) द्वारा निर्देशित ‘क्लियोपैट्रा’ की बायोपिक में गैल मिस्र के टॉलेमी साम्राज्य के अंतिम शासक की भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गैल को इसलिए ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि यूजर्स को लगा कि क्लियोपैट्रा उत्तरी अफ्रीका की थीं, ऐसे में ये किरदार किसी ब्लैक एक्टर को ही मिलना चाहिए। हालांकि मेकर्स ने जल्द ही इस संदेह को दूर कर दिया कि उनका संबंध यूनानी से था न कि अफ्रीका से।
विज्ञापन



कई फैंस ने सोशल मीडिया पर गैडोट द्वारा इस किरदार के निभाये जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। पत्रकार इयान माइल्स ने लिखा, "लोग नाराज हैं क्योंकि गैल जो ब्लैक नहीं है, वह क्लियोपेट्रा का किरदार अदा करने जा रही हैं। क्लियोपैट्रा मिस्र की आखिरी रानी थी। जिसने लगभग 40 सालों तक मिस्र पर राज किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Gal Gadot has been slammed on social media after she was cast to play Cleopatra
क्लियोपेट्रा - फोटो : @Gal_gadot

इस पीरियड ड्रामा का निर्माण एटलस एंटरटेनमेंट के चार्ल्स रोवेन, जेनकिंस, गैडोट और उनके पायलट वेव मोशन पिक्चर्स के पार्टनर जेरॉन वर्सनो द्वारा किया जाएगा। अभिनेत्री ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा, “कैमरे के पीछे और सामने हम पहली बार उनकी कहानी बताएंगे। हम विशेष रूप से यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया भर की महिलाएं और लड़कियां, जो कहानियां सुनाने की ख्वाहिश रखती हैं, अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ेंगी और अपनी आवाज को अन्य महिलाओं के लिए सुनेंगी।”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

As you might have heard I teamed up with Patty jenkins and Leata Kalogridis to bring the story of Cleopatra, Queen of Egypt, to the big screen in a way she’s never been seen before. To tell her story for the first time through women's eyes, both behind and in front of the camera. And we are especially thrilled to be announcing this on International Day of the Girl! We hope women and girls all around the world, who aspire to tell stories will never give up on their dreams and will make their voices heard, by and for other women. #cleopatra #internationaldayofthegirl

A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot) on

Gal Gadot has been slammed on social media after she was cast to play Cleopatra
Gal Gadot

कौन थीं क्लियोपेट्रा 
कहते हैं कि क्लियोपेट्रा ने 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर शासन किया था। क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और सुंदर औरत माना जाता था। मिस्र की राजकुमारी क्लियोपेट्रा को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। दुनिया भर में अगर किसी रानी के बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया है, तो वो क्लियोपैट्रा है। क्लियोपेट्रा का जीवनकाफी रहस्मयी था। जो आज भी खोजकर्ताओं को उनकी तरफ आकर्षित करता है। क्लियोपैट्रा जितनी सुंदर थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी। इतना ही नहीं उसे दुनिया की 9 से ज्यादा भाषाओं का भी ज्ञान था और गणित में अच्छे-अच्छों को मात दे सकती थी। 

गैडोट, फिलहाल जेनकिंस द्वारा निर्देशित अपनी मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज के लिए उत्सुक हैं। हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वंडर वुमन 1984' 25 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल ही में 'वंडर वुमन 1984' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में डायना प्रिंस (गैल गैडोट) और चीता (क्रिस्टिन वीग) के बीच जबरदस्त इंटेंस बैटल दिखाई गई है। पैटी जेनकिंस 2017 की स्मैश-हिट की फिल्म के मोस्ट अवेटिड सीक्वल को लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed