फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gal Gadot Film Wonder Woman 2 Will Release Six Weeks Early In November 2019

इस बड़ी फिल्म से 'डरकर' अब छह हफ्ते पहले आएगी 'वंडर वुमन-2'

Tue, 14 Nov 2017 05:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Tue, 14 Nov 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Gal Gadot Film Wonder Woman 2 Will Release Six Weeks Early In November 2019
नवंबर 2019 को रिलीज होगी 'वंडर वुमन 2'

गैल गैडोट स्टारर फिल्म 'वंडर वुमन-2' अपनी तय तारीख से छह हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। अब यह फिल्म 1 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। माना जा रहा है कि 'स्टार वार्स' सीरीज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एपिसोड-IX'के कारण यह फैसला लिया गया है। 'एपिसोड-IX' 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। हालांकि पहले ये मई 2019 में रिलीज होने वाली थी लेकिन हाल ही में नई तारीख का ऐलान किया गया। अब इस फिल्म की वजह से 'वंडर वुमन-2' की कमाई पर बुरा असर ना पड़े इसलिए फैसला लिया गया कि इसे पहले रिलीज कर दिया जाए। गौरतलब है कि डीटी कॉमिक्स की काल्पनिक किरदार डियाना प्रिंस की कहानी पर आधारित फिल्म 'वंडर वुमन' सुपरहिट फिल्म रही थी। यह फिल्म 15 मई 2017 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

तीन दिन में होंगे 'वंडर वूमन' के दर्शन

इजराइली एक्ट्रेस गैल गैडोट ने 'वंडर वुमन' का किरदार निभाया है। इसके सीक्वेल में भी उनके होने की पूरी संभावना है हालांकि इसमें काम करने के लिए उन्होंने बड़ी शर्त रख दी है। गैल गडोट ने कहा है कि जब तक 'वंडर वुमन' के प्रोड्यूसर ब्रेट रैटनर को फिल्म से हटाया नहीं जाता वह फिल्म की अगली कड़ी में काम करने के लिए तैयार नहीं होंगी। गैल गडोट जल्द ही डीसी की अगली फिल्म 'जस्टिस लीग' में बतौर 'वंडर वुमन' ही नजर आएंगी। यह फिल्म 17 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। इससे पहले वह फिल्म 'बैटमैन vs सुपरमैन' में भी 'वंडर वुमन' के ही किरदार में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed