यौन उत्पीड़न मामले में हार्वे वीनस्टीन को हुई 23 साल की सजा, 100 से ज्यादा महिलाओं ने लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#Metoo मामले में फंसे हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर निर्माता हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) को 23 साल की सजा सुनाई गई है। बीते दिनों न्यूयॉर्क की एक अदालत ने वीनस्टीन को एक महिला से यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया था, जिसमें उन्हें 23 साल की सजा सुनाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से बताया है कि पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन को यौन शोषण मामले में 23 साल की सजा सुनाई गई है।
कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री डॉन डनिंग ने न्यूयॉर्क की अदालत में बयान देते हुए कहा था कि वीनस्टीन ने उन्हें समझौता करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही थी। डनिंग के मुताबिक उन्हें लगा यह मजाक है लेकिन हार्वे वीनस्टीन ने कहा, "इस इंडस्ट्री में कभी कामयाब नहीं हो पाओगी'' इससे पहले ग्रैंड ज्यूरी ने भी वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत आरोप तय किए थे।
Former movie producer Harvey Weinstein sentenced to 23 years in prison on charges of sexual assault: AFP news agency (file pic) pic.twitter.com/81FmZd8rTj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 11, 2020
बता दें हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था।
हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।
पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी वीनस्टीन पर डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'वह हिलेरी और मिशेल को पसंद था, मुझे नहीं'