फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dwayne Johnson Rips Off A Metal Gate With One Hand

'द रॉक' ने हाथों से ही उखाड़ दिया अपने ही घर का लोहे का दरवाजा, तस्वीर साझा कर बताई पूरी बात

Sat, 19 Sep 2020 08:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Sep 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Dwayne Johnson Rips Off A Metal Gate With One Hand
ड्वेन जॉनसन - फोटो : instagram/therock

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन दुनियाभर में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। ड्वेन के फैंस न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में हैं। रेसलिंग की दुनिया से हॉलीवुड में कदम रखने वाले ड्वेन अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। ड्वेन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में ड्वेन ने एक पोस्ट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी ताकत का बखान किया है। ड्वेन जॉनसन ने बताया है कि उन्होंने समय से शूटिंग पर पहुंचने के लिए दीवार पर लगा लोहे का दरवाजा अपने हाथों से उखाड़ दिया। इस टूटे हुए दरवाजे की तस्वीर भी ड्वेन ने साझा की है। अभिनेता ड्वेन जॉनसन को फिल्म की शूटिंग पर जाने के लिए देरी हो रही थी। समय से पहुंचने के लिए उन्होंने दीवार में लगा लोहे का इलेक्ट्रॉनिक दरवाजा अपने हाथों से उखाड़ दिया।

विज्ञापन

तस्वीर साझा करते हुए जॉनसन ने बताया कि तूफान की वजह से बिजली चले जाने से उनके घर का दरवाजा नहीं खुल रहा था। उन्होंने लिखा, 'मैंने इसे धकेला...खींचा...दरवाजे को अकेले पूरा उखाड़ दिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Not my finest hour 🤦🏽♂️, but a man’s gotta go to work. We experienced a power outage due to severe storms, causing my front gate not to open. I tried to override the hydraulic system to open the gates, which usually works when power goes out - but this time it wouldn’t. Made some calls to see how fast I can get the gate tech on site, but I didn’t have 45min to wait. By this time, I know I have hundreds of production crew members waiting for me to come to work so we can start our day. So I did what I had to do. I pushed, pulled and ripped the gate completely off myself. Tore it out of the brick wall, severed the steel hydraulics and threw it on the grass. My security team was able to meet the gate technician and welders about an hour later — and they were apparently, “in disbelief and equally scared” 🤣 Not my finest hour, but I had to go to work. And I think I’m 💯 ready to be #blackadam 😄💪🏾 #ripgates

A post shared by therock (@therock) on



बता दें कि ड्वेन जॉनसन न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। अधिकतर प्रशंसक ड्वेन जॉनसन को 'द रॉक' के नाम से जानते हैं। रेसलिंग की दुनिया से हॉलीवुड में कदम रखने वाले ड्वेन अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। ड्वेन जल्दी ही सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक एडम' में नजर आएंगे। बीते दिनों इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में ड्वेन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 22 दिसंबर 2021 को रिलीज की जाएगी।

पढ़ें: श्रीराम और संजय की फिल्म 'अंधाधुन' चली हैदराबाद, ये मशहूर सितारे करेंगे तेलुगु रीमेक में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed