Superman: 'सुपरमैन' के प्रशंसकों को जेम्स गन की बड़ी सौगात, लोगो के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख का किया एलान
सुपरमैन को चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। फैंस को इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच डीसी स्टूडियोज के सीईओ और सुपरमैन फिल्म निर्देशक जेम्स गन ने प्रशंसकों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लोगो के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।
जेम्स गन ने जारी किया लोगो
जेम्स गन ने फिल्म का आधिकारिक लोगो जारी करते हुए जानकारी दी कि यह ठीक एक साथ बाद रिलीज होगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोगो की तस्वीर के साथ लिखा, "ठीक एक साल में सुपरमैन पूरी दुनिया में रिलीज होगी।" इस फिल्म में डेविड कोरेंसवेट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही सुपरमैन की झलक भी निर्माताओं ने प्रशंसकों के साथ साझा की थी।
विज्ञापन विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सुपरहीरो की पोशाक में डेविड कोरेंसवेट की तस्वीर जमकर वायरल भी हुई थी। सुपरमैन का प्रीमियर 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में होगा। इसमें लोइस लेन के रूप में रेचल ब्रोसनाहन, लेक्स लूथर के रूप में निकोलस हॉल्ट और इंजीनियर के रूप में मारिया गैब्रिएला डे फारिया भी हैं। इनके अलावा फिल्म में स्काईलर गिसोंडो, सारा सैंपैयो, सीन गन, एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, इसाबेल मर्सेड और नाथन फिलियन भी नजर आएंगे।
ऐसी होगी कहानी
जेम्स गन ने डीसी प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि फिल्म में सुपरमैन की कोई मूल कहानी नहीं होगी, बल्कि यह उसकी क्रिप्टोनियन विरासत को स्मॉलविले, कंसास के रहने वाले शख्स क्लार्क केंट के रूप में उसकी मानवीय परवरिश के साथ सामंजस्य बिठाने की यात्रा को दर्शाएगी। इस वर्ष की शुरुआत में जेम्स गन ने नॉर्वे में चल रहे फिल्म के निर्माण कार्य के दौरान इसका टीजर भी जारी किया था।
यहां शूट हुए शुरुआती सीन
इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "हमने स्वालबार्ड में फिल्म के कुछ शुरुआती दृश्य शूट किए हैं, जिसमें सुपरमैन को फोर्ट्रेस ऑफ सॉलिट्यूड की ओर भागते हुए दिखाया गया है। हम एक ऐसी जगह चाहते थे जो खूबसूरत हो और ऐसा लगे कि हम आर्कटिक के बीच में हैं, इसलिए हमने दुनिया में कई जगहों पर विचार किया, लेकिन कई ऐसी चीजें थीं, जो हमें स्वालबार्ड में ज्यादा पसंद आईं।" उन्होंने आगे कहा था, "सबसे पहली बात तो यह है कि यहां प्राकृतिक सुंदरता है। आपको यहां एक विविधतापूर्ण परिदृश्य मिलेगा जो आपको कहीं और नहीं मिलेगा। यहां प्रकृति एक विशेष एहसास दिलाती है।"
Pran Death Anniversary: खूंखार विलेन की हीरो से ज्यादा थी फीस, लोग डरते थे, बच्चों का नाम नहीं रखते थे प्राण