फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chadwick Boseman starer film Black Panther earned One billion dollars

'ब्लैक पैंथर' में दर्शकों को ऐसा क्या दिखा जो कुछ दिन में कमा लिए एक अरब डालर

Mon, 12 Mar 2018 01:07 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 12 Mar 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Chadwick Boseman starer film Black Panther earned One billion dollars
हॉलीवुड की 'ब्लैक पैंथर' फिल्म ने दुनियाभर में एक अरब डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है। डिज्नी के मार्वेल यूनिवर्स की यह पांचवीं फिल्म है जो मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म में वकांडा नामक एक काल्पनिक अफ्रीकी देश है जिसमें अभिनेता चैडविक बॉजमैन इस देश के अपराध से लड़ने वाले एक शासक बने हैं।
विज्ञापन


इसको धरती का सबसे आधुनिक तकनीकी देश बताया गया है। इस फिल्म में ऑस्कर विजेता लूपीता न्योंगो, माइकल बी जॉर्डन और डैनियल कलूया ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही 'द हॉबिट' के स्टार मार्टिन फ्रीमैन ने सीआईए एजेंट एवरेट रॉस का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

फिल्म को बताया गया गेम-चेंजर

Chadwick Boseman starer film Black Panther earned One billion dollars
फिल्म की एक बड़े गेम-चेंजर की तरह तारीफ की गई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने फिल्म में अधिकतर काले कलाकार होने की भी तारीफ की है। फिल्म के निर्देशक रेयान कूगलर भी काले हैं।

बॉक्स ऑफिस के विश्लेषक जेफ बॉक ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, "मुझे लगता है कि यह एक दीवार को ढहाने जैसा है। 'ब्लैक पैंथर' को लेकर अब कोई स्टूडियो यह नहीं कह सकता कि 'ओह, काले कलाकारों वाली फिल्में चलती नहीं हैं, इनकी कमाई बेहद कम होती है।" डिज्नी की टिकट ब्रिक्री के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन एक अरब की कमाई का आंकड़ा छू लिया था।

फिल्मों की जानकारी देने वाली वेबसाइट आईएमडीबी का कहना है कि एक अरब डॉलर का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर 32 फिल्मों ने छुआ है। इनमें 2012 में जेम्स बॉण्ड सिरीज की 'स्काइफॉल', 2017 की 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' और 'फ्रोजेन' फिल्म भी शामिल है।

कई सुपरहीरो छूटे पीछे

Chadwick Boseman starer film Black Panther earned One billion dollars
बीते सप्ताह के ब्रिटेन के आंकड़ों से पता चला था कि 'ब्लैक पैंथर' ने 'आयरन मैन', 'थॉर' और 'कैप्टन अमरीका' जैसी सुपरहीरो वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और तीन सप्ताह में करीब 3.5 करोड़ पाउंड की कमाई की है।

ब्रिटेन में अब तक रिलीज हुईं मार्वेल स्टूडियो की 18 फिल्मों में इससे अधिक सिर्फ दो फिल्मों ने कमाई की है। 2015 में 'एवेंजर्स: एज ऑफ एल्ट्रॉन' ने चार करोड़ पाउंड की कमाई की थी तो वहीं 2012 में आई 'एवेंजर्स' ने भी चार करोड़ पाउंड की कमाई की थी।

फिल्म की कामयाबी की उम्मीद शुरू से ही की जा रही थी। अमेरिका और कनाडा में सप्ताह की शुरुआत में जितनी कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी, उससे इसने दोगुनी कमाई की। पिछले महीने फिल्म के निर्देशक कूगलर ने बेहद भावुक पत्र लिखकर समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "मैं इस क्षण का आभार किन शब्दों में व्यक्त करूं, ये समझ नहीं पा रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed