{"_id":"5f8ab2514676492215248fe4","slug":"black-panther-actor-chadwick-boseman-wife-taylor-simone-ledward-files-probate-case-for-late-actor-died-without-a-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैडविक बोसमैन की संपत्ति को लेकर पत्नी ने किया केस, कोर्ट से की ये अपील","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
चैडविक बोसमैन की संपत्ति को लेकर पत्नी ने किया केस, कोर्ट से की ये अपील
Sat, 17 Oct 2020 02:33 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:33 PM IST
सार
- चैडविक बोसमैन की मौत के एक महीने बाद अब उनकी पत्नी टेलर सिमोन लेडवर्ड ने संपत्ति को लेकर केस दर्ज करवाया है।
- दिवंगत अभिनेता की मृत्यु वसीयत किए बिना हो गई थी।
- टेलर सिमोन लेडवर्ड ने कोर्ट में केस दर्ज करते हुए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
चैडविक बोसमैन
- फोटो : instagram: chadwickboseman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चैडविक बोसमैन इस दुनिया में नहीं रहे। बीती 30 अगस्त को कोलोन कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था। चैडविक बोसमैन की मौत के बाद अब उनकी पत्नी टेलर सिमोन लेडवर्ड ने संपत्ति को लेकर केस दर्ज करवाया है। उन्होंने यह केस इस वजह से दायर किया है क्योंकि दिवंगत अभिनेता की मृत्यु वसीयत लिखे बिना हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संदर्भ में टेलर सिमोन लेडवर्ड ने गुरुवार को लॉस एंजेलिस की एक कोर्ट में कागजी कार्रवाई की।
विज्ञापन
टेलर सिमोन लेडवर्ड ने कोर्ट में केस दर्ज करते हुए अनुरोध किया है कि वह सीमित संपत्ति के साथ उन्हें दिवंगत अभिनेता की संपत्ति का प्रशासक बनाए। गौरतलब है कि चैडविक बोसमैन 938,500 डॉलर की संपत्ति के मालिक थे। टेलर सिमोन लेडवर्ड ने चैडविक बोसमैन की मौत से कुछ दिन पहले ही शादी की थी। इन दोनों ने पिछले साल अक्तूबर में सगाई की थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मार्वेल स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन का 30 अगस्त को निधन हुआ था। वह लंबे समय से कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से लड़ रहे थे। चैडविक बोसमैन के निधन की जानकारी उनके ही आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर और बयान जारी करके दी गई थी।
विज्ञापन
निधन के बाद चैडविक बोसमैन के ट्विटर अकाउंट का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इतना ही नहीं चैडविक बोसमैन के फैंस सहित हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके इस ट्वीट को लाइक किया और रीट्वीट करके उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि भी दी थी। इसी वजह से उनका आखिरी ट्वीट सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले ट्वीट में शामिल हो गया था।
इस बात की जानकारी खुद ट्विटर ने दी थी। ट्विटर ने अपने आधिकरिक अकाउंट पर चैडविक बोसमैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया था उनका यह ट्वीट अब तक का सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट बन गया है। ट्विटर ने लिखा, 'अभी तक का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट। एक राजा के लिए श्रद्धांजलि।'
पढ़ें: कार्डी बी ने गलती से टॉपलेस तस्वीर की इंस्टाग्राम पर साझा, बाद में दी सफाई