फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Alaia Baldwin Aronow Hailey Bieber sister arrested accused of throwing tampon at bartender and kicking bouncer

Alaia Baldwin Aronow: हैली बीबर की बहन एरोनो गिरफ्तार, बारटेंडर पर फेंका टैम्पोन और बाउंसर को मारी लात!

Sat, 02 Mar 2024 06:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 02 Mar 2024 06:50 PM IST
सार

हैली बीबर की बहन और अभिनेता स्टीफन बाल्डविन की बेटी अलाया बाल्डविन एरोनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मॉडल पर मारपीट करने समेत बारटेंडर पर टैम्पोन फेंकने का आरोप है।

विज्ञापन
Alaia Baldwin Aronow Hailey Bieber sister arrested accused of throwing tampon at bartender and kicking bouncer
अलाया बाल्डविन एरोनो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैली बीबर की बहन और अभिनेता स्टीफन बाल्डविन की बेटी अलाया बाल्डविन एरोनो इन दिनों सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार, एरोनो को पिछले सप्ताहांत जॉर्जिया के सवाना में एक बार में झगड़े के बाद मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर, उन्होंने एक बारटेंडर पर इस्तेमाल किया हुआ टैम्पोन फेंक दिया साथ ही कई बार कर्मचारियों पर भी हमला किया था। 

विज्ञापन

अलाया बाल्डविन एरोनो पर आरोप 

रिपोर्ट के अनुसार, सवाना पुलिस विभाग के अधिकारियों को लगभग 2:30 बजे सवाना शहर के क्लब एलान में भेजा गया था। बार प्रबंधक ने अधिकारियों को सूचित किया कि अलाया ने कथित तौर पर कई कर्मचारियों पर हमला किया था क्योंकि वे उन्हें बार से बाहर ले जा रहे थे। जब उन्होंने वहां टॉयलेट और उल्टी कर दी थी। 

विज्ञापन


Madgaon Express: 'मडगांव एक्सप्रेस' से नोरा फतेही का परिचय वीडियो जारी, मराठी गाने पर धमाल मचाएंगी अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से की बदसलूकी 

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि बार के सुरक्षा कैमरों ने एरोनो को एक बाथरूम का उपयोग करने की कोशिश करते हुए कैद किया जो केवल कर्मचारियों के लिए था। बार कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया और उन्हें सार्वजनिक बाथरूम में जाने के लिए कहा। उन्हें यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने उनसे झगड़ना शुरू कर दिया। बार का आरोप है कि वह बहुत ज्यादा हिंसक हो गई थीं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने एक बाउंसर के बाल खींचे और दूसरे की कमर में लात मारी।


Anant Radhika Pre Wedding Live: जामनगर में शुरू हुई कलाकारों की परफॉर्मेंस, हर्षदीप की गायकी ने जीता दिल

एरोनो की हरकत पर हैली ने साधी चुप्पी

एरोनो को बार से निकाल दिया गया, लेकिन वह नहीं गईं। उन्होंने पुलिस को फोन किया और कहा कि उन्होंने उन्हें बिना किसी कारण के बाहर निकाल दिया है। पहले तो उन्होंने झूठ बोला और कहा कि उन्होंने टैम्पोन नहीं फेंका, लेकिन फिर उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। मॉडल ने पुलिस से कहा कि वह बाउंसरों से अपना बचाव कर रही थीं। एरोनो की बहन हैली ने भी मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

Dalchini 100 Episode: 'दालचीनी' ने पूरे किए 100 एपिसोड, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने टीम के साथ मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed