नाया रिवेरा की ऑटोप्सी रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी अभिनेत्री की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अभिनेत्री नाया रिवेरा का शव सोमवार को कैलिफॉर्निया लेक में उनके लापता होने के पांच दिन बाद मिला। अब एक्ट्रेस की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें उनकी मौत, डूबने की वजह से बताई गई है।
वेंचुरा काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के कार्यालय ने पुष्टि की है कि नाया रिवेरा की डूबने से मौत हुई है। अभिनेत्री का शव 13 जुलाई को दक्षिणी कैलिफोर्निया के पीरू झील में तैरता पाया गया था। कार्यालय ने 14 जुलाई को जारी किए गए बयान में कहा कि उनकी मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई है।
ऑटोप्सी में किसी तरह की कोई दर्दनाक चोट या रोग की पहचान नहीं की गई है। इसके अलावा उनके शरीर में ड्रग्स या अल्कोहल नहीं पाया गया है। ऑटोप्सी रिपोर्ट से साफ है कि अभिनेत्री की मौत डूबने की वजह से हुई है।
The attached document was just released by the Ventura County Medical Examiner's Office regarding Naya Rivera, whose body was found yesterday in Lake Piru. pic.twitter.com/6APEgrBPaQ
— Ventura Co. Sheriff (@VENTURASHERIFF) July 14, 2020
बतौर पुलिस, नाया के बेटे ने बताया कि पहले रिवेरा ने नाव में चढ़ने में उसकी मदद की और जब 'उसने पीछे मुड़कर देखा तो वह पानी में गुम' हो गई।
पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि नाया रिवेरा अपने चार साल के बेटे के साथ किराए पर नाव लेकर स्विमिंग के लिए निकली थीं। काफी देर तक जब वह नाव लेकर वापस नहीं आईं तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। जिस लेक साइड से उनकी लाश बरामद हुई वहां 8 जुलाई को उनका चार साल का बेटा Josey अकेले एक नाव पर मिला था।
रिवेरा को 2005 में फॉक्स चैनल पर आने वाले शो ग्ली में एक लेस्बियन टीन सैंटेना लोपेज के रोल से शोहरत मिली थी। यह शो 2009 से 2015 तक चला था।
पढ़ें - जॉनी डेप ने कोर्ट में कहा- जिस दिन पत्नी एंबर हर्ड ने पंच मारा था, ऐसा लगा जैसे 650 मिलियन डॉलर खो दिए हों