जॉनी डेप ने कोर्ट में कहा, 'जिस दिन पत्नी एंबर हर्ड ने पंच मारा था, ऐसा लगा जैसे 650 मिलियन डॉलर खो दिए हों'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार जॉनी डेप और एम्बर हर्ड करीब चार साल पहले अलग हो गए थे। लेकिन एक बार फिर दोनों स्टार्स का रिश्ता मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने कहा कि उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड ने रात में उनको पंच मारा था। उस रात उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने 650 मिलियन डॉलर खो दिए हैं।
57 वर्षीय 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम स्टार डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। डेप ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया।
अदालत ने अखबार के वकील से सबूतों के बारे में सुना जिसमें कहा गया है कि डेप ने 2013 से तीन वर्षों में कम से कम 14 अवसरों पर अपनी पूर्व पत्नी से हिंसक लड़ाई की। इसका आधारा भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स का सेवन बताया गया है।
लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने अपनी पूर्व पत्नी पर उन्हें राक्षस की तरह पेश करने का भी आरोप लगाया था। साल 2016 में एंबर ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए शादी तोड़ दी थी। बीते दिनों एक ऑडियो टेप से खुलासा हुआ था कि एंबर भी जॉनी के साथ मारपीट करती थीं।
बता दें साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया।