फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood Superstar Al Pacino said he did not have a pulse during Covid-19 emergency felt like death

Al Pacino: कोविड-19 को लेकर अल पचीनो ने साझा कीं बुरी यादें, बोले- ऐसा लगा जैसे मौत से सामना हुआ

Sun, 06 Oct 2024 02:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 06 Oct 2024 02:51 PM IST
सार

दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो ने कोविड के महामारी के दौरान का एक वाकया साझा करते हुए बताया कि नर्स को उनकी नाड़ी महसूस नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि ये अनुभव उनके लिए मौत जैसा था।  

विज्ञापन
Hollywood Superstar Al Pacino said he did not have a pulse during Covid-19 emergency felt like death
अल पचीनो - फोटो : इंस्टाग्राम @alpacino40

विस्तार

कोविड महामारी के दौरान का समय सभी के लिए काफी मुश्किल रहा था। इस भयानक त्रासदी ने आम और खास लोगों के बीच की दूरी को मिटा दिया था। इस दौरान सभी इसकी वजह से प्रभावित हुए थे। अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता अल पचीनो को भी कोविड के दौरान एक बहुत भयावह अनुभव हुआ था। साल 2020 में महामारे के दौरान कोविड 19 से बीमार होने के बाद वो बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने मौत का अनुभव किया है। 

विज्ञापन


नर्स को अल पचीनो की नाड़ी महसूस नहीं हो रही थी
अल पचीनो हॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता हैं, जिन्हें 'द गॉडफादर ट्रायोलॉजी', 'स्कारफेस' और 'हीट' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 84 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें याद है कि एक नर्स ने कहा था कि एक समय पर उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी, जिसके बाद उनके असिस्टेंट माइकल क्विन ने तुरंत कार्रवाई की और पैरामेडिक्स से संपर्क किया था। अभिनेता ने कहा, "उन्होंने जल्दी से लोगों को बुलाया, क्योंकि मेरी देखभाल करने वाली नर्स ने कहा था कि उन्हें मेरी नाड़ी महसूस नहीं हो रही है।"
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Premiere Live: सलमान खान की शादी कराएंगे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य? भाईजान ने बताई डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को लग रहा था मर चुके हैं अल पचीनो
पीपल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अल पचीनो ने आगे कहा, " मैं मर नहीं सकता था, क्योंकि जिस तरह से सभी लोग एक साथ आए, मेरे घर के सामने एम्बुलेंस आई, लेकिन मुझे लगा कि मैंने मृत्यु का अनुभव किया है। हो सकता है कि मैंने ऐसा सटीक महसूस न किया हो, लेकिन वो उससे कम एहसास भी नहीं था। हालांकि, मुझे अब लगता है कि मैंने सच में कुछ हासिल किया है।" उन्होंने कहा कि तब सभी को लग रहा था कि वो मर चुके हैं, लेकिन उन्हें अहसास था कि वो मरे नहीं हैं।  
Bigg Boss 18 Premiere Live: सलमान खान की शादी कराएंगे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य? भाईजान ने बताई डिमांड
स्वास्थ्य संबंधी डर से अल पचीने के जीवन के तरीके में नहीं आया बदलाव
अभिनेता ने आगे कहा, "मैं कैसे मर सकता था? अगर मैं मर चुका होता, तो मैं बेहोश हो जाता और जब मैंने अपनी आंखें खोलीं, तो मेरे लिविंग रूम में छह पैरामेडिक्स थे। दरवाजे के बाहर एक एम्बुलेंस थी और मंगल ग्रह पर जाने वाले स्पेस सूट पहने दो डॉक्टर थे। मैंने चारों ओर देखा और सोचा कि मेरे साथ क्या हुआ?" इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके स्वास्थ्य संबंधी डर ने उनके जीवन जीने के तरीके को बदला है, तो उन्होंने जवाब दिया,"बिल्कुल नहीं।" अभिनेता जल्द ही जॉनी डेप द्वारा निर्देशित 'मोदी - थ्री डेज ऑन द विंग ऑफ मैडनेस' में नजर आएंगे, जो 5 दिसंबर को रिलीज होगी।
Bigg Boss Winners: अब कहां हैं गौहर खान से एमसी स्टैन तक 'बिग बॉस' के ये विजेता, शो से बनाई अपनी अलग पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed