फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   His name will live on forever Prashant Tamangs sister pays tribute to her brother after singers demise

'वह जहां भी हैं, उनका नाम हमेशा जिंदा रहेगा', प्रशांत तमांग के निधन पर भावुक हुईं बहन अनुपमा

Tue, 13 Jan 2026 07:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 Jan 2026 07:26 PM IST
सार

Prashant Tamang: सिंगर प्रशांत तमांग का 11 जनवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी बहन ने बताया है कि उनके पास दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं।

विज्ञापन
His name will live on forever Prashant Tamangs sister pays tribute to her brother after singers demise
प्रशांत तमांग, अनुपमा गुरुंग - फोटो : सोशल मीडिया, एएनआई

विस्तार

दिवंगत एक्टर और सिंगर प्रशांत तमांग की बहन अनुपमा गुरुंग ने अपने भाई के निधन पर दुख जताया है। प्रशांत तमांग का 11 जनवरी को निधन हो गया था। दार्जिलिंग में सिंगर के अंतिम संस्कार का जिक्र करते हुए, अनुपमा गुरुंग ने बताया कि उन्हें प्रशांत तमांग के दुनिया भर के फैंस से शोक संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

कई लोग दुख जता रहे हैं
अनुपमा गुरुंग ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'इस नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मेरे भाई ने कितना सम्मान कमाया और कितनी शोहरत हासिल की। वह जहां भी हैं, उनका नाम हमेशा जिंदा रहेगा। दुनिया भर से लोग हमें मैसेज और कॉल कर रहे हैं और अपना दुख जता रहे हैं।'

His name will live on forever Prashant Tamangs sister pays tribute to her brother after singers demise
प्रशांत तमांग के घर के बाहर जमा लोग - फोटो : एएनआई
फैंस और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि सोमवार सुबह एक्टर के पार्थिव शरीर को सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट लाया गया। दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्टा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां दिवंगत सिंगर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थीं। बाद में तमांग के पार्थिव शरीर को आज उनके फैंस की तरफ से श्रद्धांजलि देने के लिए दार्जिलिंग में उनके आवास पर लाया गया।

दार्जिलिंग पहुंचा प्रशांत तमांग का शव, सम्मान से होगा अंतिम संस्कार; 2007 की जीत ने दिया था राजनीति को आकार
विज्ञापन

सिंगर की हुई नेचुरल डेथ
सिंगर की अचानक मौत के बारे में चल रही अटकलों पर बात करते हुए उनकी पत्नी मार्था एले ने साफ किया कि इसमें कोई संदिग्ध हालात नहीं थे। उन्होंने कहा, 'यह एक नेचुरल मौत थी। जब उन्होंने हमें छोड़ा, तो वह सो रहे थे। उस समय मैं ठीक उनके बगल में थी।'

इस सीरीज में आए नजर
तामांग 'इंडियन आइडल' सीजन 3 के विनर थे। म्यूजिक में अपनी जगह बनाने के अलावा, उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा और 'पाताल लोक सीजन 2' में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed