फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actress Sonakshi Sinha talks about her marriage in The Great Indian Kapil Show new episode

Sonakshi Sinha: कपिल के शो में शादी के लिए तरसती दिखीं सोनाक्षी, बोलीं- मुझे जोर से शादी करनी हैं

Sun, 12 May 2024 12:43 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 12 May 2024 12:43 PM IST
सार

'हीरामंडी' में काम करने वाली सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और शर्मिन सहगल ने कपिल के शो में नजर आईं, जिसमें सोनाक्षी की शादी पर मजेदार बातचीत सुनने को मिली।

विज्ञापन
Heeramandi actress Sonakshi Sinha talks about her marriage in The Great Indian Kapil Show new episode
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

विस्तार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस बार वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम करने वाली सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और शर्मिन सहगल ने शो में शिरकत की। शो का प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही दर्शक सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कही बात को सुनने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही, वे 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों से उनके अनुभवों को भी सुनना चाहते थे।

विज्ञापन


Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर किया बेटी मालती का क्यूट वीडियो, पति निक के साथ हुईं कोजी
विज्ञापन


सोनाक्षी की शादी पर हुई मजेदार बात
कपिल शर्मा ने सोनाक्षी से बात करते हुए कहा कि कियारा और आलिया की शादी हो चुकी हैं। इस पर सोनाक्षी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि जले पर नमक छिड़क रहे हो। उन्होंने सबसे कहा कि कपिल जानते हैं कि मुझे कितने जोर से शादी करनी है। अभिनेत्री के इस जवाब पर सभी ठहाका लगाते हुए नजर आए। सोनाक्षी ने आगे कहा कि हीरामंडी का काम खत्म हो चुका है, लेकिन मैंने अभी तक शादी नहीं की। शर्मिन सहगल ने भी शादी कर ली है। सोनाक्षी के इतना कहते ही मनीषा कोइराला बोल उठी कि ऋचा चड्ढा की शादी भी हो गई और वो प्रेग्नेंट भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ZHZB: एक साल इंतजार के बाद भी 'जरा हटके जरा बचके' को नहीं मिला ओटीटी खरीदार, अब जियो सिनेमा ने लिया यह फैसला

भंसाली की भतीजी हैं शर्मिन सहगल 
शर्मिन सहगल ने 'हीरामंडी' में आलमजेब का किरदार अदा किया है। उन्होंने नवंबर 2023 में अमन मेहता से शादी की थी।  वो भंसाली की भतीजी हैं। वहीं, ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2020 में शादी रचाई थी। इस साल फरवरी के महीने में दोनों ने एलान किया था कि माता-पिता बनने वाले हैं। ऋचा ने शो में एक खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 'हीरामंडी' की शूटिंग में सबसे ज्यादा 99 रीटेक दिए थे। मालूम हो कि इस सीरीज से संजय लीला भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है।

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं जान्हवी कपूर, फिल्म का सीन साझा कर की तारीफ, बोलीं- दिल भर आया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed